|
भारत- वेस्ट इंडीज़ मैच का ताज़ा स्कोर
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा वनडे मुक़ाबला सेंट लूसिया में खेला जा रहा है. लेकिन बारिश के कारण मैच में देरी हुई है.
भारत ने टॉस जीत कर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया है. भारत चार वनडे मैचों की श्रृंखला में एक-एक से बराबरी पर है. पहल वनडे भारत के खाते में गया था. लेकिन दूसरा मुक़ाबला एकतरफ़ा रहा और वेस्ट इंडीज़ ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी.
पहले मैच में भारतीय जीत के हीरो रहे युवराज सिंह जिन्होंने शानदार शतक जमाया था. लेकिन दूसरे मुक़ाबले में भारतीय बल्लेबाज़ बुरी तरह फ़्लॉप रहे और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ कर कोई और बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर सका. इसलिए इस मैच में भारतीय बल्लेबाज़ों की तेज़ पिच पर फिर परीक्षा होगी. भारत ने एक परिवर्तन किया है. अभिषेक नायर को टीम में शामिल किया गया है. टीम इस प्रकार है- भारत: गौतम गंभीर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, अभिषेक नायर, यूसुफ़ पठान, हरभजन सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, आशीष नेहरा और ईशांत शर्मा. वेस्ट इंडीज़: क्रिस गेल, आर मोर्टन, राम नरेश सरवन, शिवनारायण चंद्रपॉल, ड्वेन ब्रावो, डीएम ब्रावो, दिनेश रामदीन, जर्मन टेलर, डी बर्नार्ड, एस बेन, रवि राम पॉल. |
इससे जुड़ी ख़बरें
भारत ने वेस्ट इंडीज़ को हराया26 जून, 2009 | खेल की दुनिया
अख़बारों में छाई पाकिस्तान की जीत22 जून, 2009 | खेल की दुनिया
आईसीसी टीम से भारतीय खिलाड़ी ग़ायब22 जून, 2009 | खेल की दुनिया
यूनिस ख़ान ने ट्वेंटी 20 से अवकाश लिया21 जून, 2009 | खेल की दुनिया
पाकिस्तान टी-20 विश्व चैंपियन21 जून, 2009 | खेल की दुनिया
इंग्लैंड को महिला विश्व कप का ख़िताब21 जून, 2009 | खेल की दुनिया
नाइट राइडर्स ने बुकनन को हटाया18 जून, 2009 | खेल की दुनिया
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||