|
उच्च स्तर पर पहचान मिलेगी: जीव
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भारत के जीव मिल्खा सिंह ने गोल्फ़ की एक अहम प्रतियोगिता 'सिंगापुर ओपन' जीतने के बाद कहा कि इससे भारत में गोल्फ खेलने वालों
को उच्च स्तर पर पहचान मिलेगी और युवा खिलाड़ियों के उत्साह में बढ़ोतरी होगी.
ग़ौरतलब है कि सिंगापुर में रविवार को सिंगापुर ओपन जीतने के बाद उनके नाम 'एशियन आर्डर ऑफ मेरिट' का ख़िताब भी सुनिश्चित हो गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई को फ़ोन पर दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "इस जीत से मुझे कई उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में सीधे प्रवेश मिल जाएगा. इससे मेरे विश्वास में इजाफ़ा होगा." उन्होंने बताया, "भारतीय गोल्फ़ खिलाड़ियों के लिए यह ख़िताब महत्वपूर्ण है इससे हमें उच्च स्तर पर पहचान मिलेगी. युवा खिलाड़ियों में भी जोश आएगा." इस प्रतियोगिता के जीतने से उन्हें सात लाख 95 हज़ार 500 डालर का चेक मिला. अंतरराष्ट्रीय ख़िताब हालांकि वर्ष 2006 में गोल्फ़ की एक अहम प्रतियोगिता वोल्वो मास्टर्स में मिली जीत को वे अपना बेहतरीन प्रदर्शन मानते हैं.
रविवार को पैडरेग हैरिंगटन जहाँ पांच फ़ीट से गेंद होल में नहीं डाल पाए वहीं अर्नी एल्स भी 15 फ़ीट से ऐसा नहीं कर पाए. जीत के बाद खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, "हैरिंगटन और अर्नी एल्स ने अच्छा प्रयास किया लेकिन भगवान मेरे साथ रहे." इससे पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय ख़िताब जीव मिल्खा के नाम रहे हैं. |
इससे जुड़ी ख़बरें
यह सपनों का साल था: जीव मिल्खा सिंह28 दिसंबर, 2006 | खेल की दुनिया
जीव मिल्खा सिंह ने प्रतियोगिता जीती30 अक्तूबर, 2006 | खेल की दुनिया
छोटी गोल्फर की बड़ी उपलब्धियाँ15 मार्च, 2007 | खेल की दुनिया
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||