|
विश्वनाथन आनंद बने विश्व चैंम्पियन
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
भारत के विश्वनाथन आनंद ने व्लादिमीर क्रैमनिक को हरा कर लगातार दूसरी बार विश्व शतरंज चैंम्पियनशिप का ख़िताब अपने नाम कर लिया
है.
फ़ाइनल में 12 बाजी रखे गए थे लेकिन 11 वीं बाजी में ही आनंद की जीत तय हो गई. उन्हें विश्व चैंम्पियन बने रहने के लिए आधा अंकों की ज़रूरत थी और यह बाजी ड्रॉ खेल करके उन्होंने निर्णायक बढ़त बना ली. आनंद ने क्रैमनिक को 11वीं बाजी की 24वीं चाल के बाद ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिय. इस बाजी के बाद आनंद के 6.5 और क्रैमनिक के 4.5 अंक थे और इसलिए 12 वीं बाजी का कोई मतलब नहीं रह गया. क्रैमनिक काले जबकि आनंद सफेद मोहरों के साथ खेल रहे थे. 11 वीं बाजी में क्रैमनिक ने कुछ ज़्यादा ही रक्षात्मक रवैया अपनाया जिससे वो ख़ुद अपने ही जाल में फँस गए. 24 वीं बाजी तक कैमनिक को लगने लगा कि जीत उनके बस की नहीं है और उन्होंने ड्रॉ की पेशकश की जिसे आनंद ने स्वीकार कर लिया. मैच से पहले बनी सहमति के मुताबिक जीत से मिली 15 लाख यूरो की राशि दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबर बाँटी जाएगी. |
इससे जुड़ी ख़बरें
आनंद के हिस्से में एक और ख़िताब08 मार्च, 2008 | खेल की दुनिया
आनंद की कास्परोव से भिड़ने की तमन्ना19 दिसंबर, 2007 | खेल की दुनिया
विश्व चैंपियन बने विश्वनाथन आनंद30 सितंबर, 2007 | खेल की दुनिया
आनंद ने रिकॉर्ड पाँचवीं बार ख़िताब जीता30 जनवरी, 2006 | खेल की दुनिया
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||