BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
मंगलवार, 26 अगस्त, 2008 को 06:23 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
ओलंपिक विजेताओं का भव्य स्वागत
 
सुशील कुमार और विजेंदर सिंह
सुशील कुमार और विजेंदर सिंह ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है
चीन की राजधानी बीजिंग में हुए ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने गए भारतीय दल का सोमवार की रात भारत लौटने पर ज़बरदस्त स्वागत किया गया.

भारत को एक-एक कांस्य पदक दिलाने वाले मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह और पहलवान सुशील कुमार और अन्य खिलाड़ियों का भी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ज़ोरदार स्वागत हुआ.

भारत ने इस बार ओलंपिक में तीन पदक हासिल किए हैं. भारत को एक सोने का पदक और दो कांस्य पदक मिले हैं. भारत को एकमात्र सोना 10 मीटर एयर रायफ़ल शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने दिलाया.

--------------------------------------------------------------------

--------------------------------------------------------------------

भारी भीड़ जमा हुई

समाचार एजेंसियों के अनुसार हवाई अड्डे पर खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए भारी भीड़ जमा थी. बड़ी संख्या में सुशील कुमार और विजेंदर सिंह के परिवार वाले और दोस्त वहाँ मौजूद थे.

इस पूरे दल के स्वागत के लिए भारत के खेल मंत्री एमएस गिल ख़ुद हवाई अड्डे पर पहुँचे थे.

 इस बार मैं कांस्य जीत पाया हूँ. लेकिन मुझे यकीन है कि मैं आने वाले एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ खेलों के अलावा 2012 में लंदन में होने वाले ओलंपिक खेलों में सोने का तमगा ज़रूर जीतूँगा
 
सुशील कुमार

भारतीय खेल संघ के महानिदेशक श्यान चटर्जी और कई दूसरे अधिकारियों ने भी वहाँ खिलाड़ियों का स्वागत किया.

विजेंदर और सुशील के एयरपोर्ट से बाहर आते ही लोगों ने दोनों को फूल मालाओं से लाद दिया.

मीडिया से बात करते हुए सुशील कुमार ने कहा, "इस बार मैं कांस्य जीत पाया हूँ. लेकिन मुझे यकीन है कि मैं आने वाले एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ खेलों के अलावा 2012 में लंदन में होने वाले ओलंपिक खेलों में सोने का तमगा ज़रूर जीतूँगा."

सुरक्षा और स्वागत

भारतीय टीम को लेने पहुँचे हज़ारों समर्थकों ने तिरंगा लहरा कर और "बीजिंग के शूरवीर ज़िंदाबाद", "सुशील-विजेंदर ज़िंदाबाद" के नारे लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया.

विजेंदर सिंह
विजेंदर सिंह मुक्केबाज़ी में सेमीफ़ाइनल तक पहुँचकर क्यूबा के मुक्केबाज़ से हार गए थे

इसी तरह के नारे लोग तख्तियों पर लिखकर लाए थे. एक तख्ती पर लिखा हुआ था, "ईस्ट ऑर वेस्ट, विजेंदर इज़ द बेस्ट."

खिलाड़ियों के एयरपोर्ट पर पहुँचने के मद्देनज़र वहाँ पर सुरक्षा बेहद कड़ी रखी गई थी. दिल्ली पुलिस को वहाँ खासतौर पर तैनात किया गया था.

भीड़ के साथ जब मुक्केबाज़ विजेंदर सिंह के पिता महीपाल सिंह बेनिवाल और उसके चाचा रमेश सिंह एयरपोर्ट के अंदर विजेंदर को लेने पहुँचे तो दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हें रोक लिया.

बाद में मीडिया के दख़ल के बाद इन लोगों को अंदर जाने दिया गया.

मंगलवार को ही सुशील कुमार और विजेंदर सिंह ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मुलाक़ात की.

 
 
सुशील कुमार मेरी आवाज़ सुनो
अभिनव, सुशील और विजेंदर ने पदक जीतने के बावजूद अपनी आवाज़ उठाई है.
 
 
'जुनून के साथ भिड़ूँगा'
मुक्केबाज़ विजेंदर कुमार से बीजिंग में हुई एक ख़ास बातचीत.
 
 
सुशील कुमार एक ऐतिहासिक दिन
सुशील कुमार ने कुश्ती में कांस्य जीता तो विजेंदर का पदक जीतना तय हुआ.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
ओलंपिक में भारत को दूसरा पदक
20 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
विजेंदर का विजय अभियान थमा
22 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
क्या कोई सुन रहा है इनकी आवाज़?
23 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>