BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
पूरे जोश और जुनून के साथ भिड़ूँगा: विजेंदर
 
विजेंदर का मुकाबला क्यूबा के मुक्केबाज़ से है
मुक्केबाज़ी में अपना कांस्य पदक सुनिश्चित कर चुके विजेंदर कुमार का मुक़ाबला शुक्रवार को क्यूबा के एमिली कोरिया से होगा.

अगर विजेंदर ये मुक़ाबला जीत लेते हैं तो वे फ़ाइनल में पहुँच जाएँगे और स्वर्ण पदक के लिए लडेंगे.

मुक्केबाज़ विजेंदर कुमार से बीबीसी के मलय नीरव से बीजिंग में बातचीत की.

कैसी तैयारी है सेमी फ़ाइनल के लिए, अपनी जीत के प्रति कितने आश्वस्त हैं आप?

मैं पूरे जोश और जुनून के साथ रिंग में उतरूँगा और उम्मीद करता हूँ कि मैं अच्छा परफॉर्म करूँगा.

सिल्वर मेडल से आपकी भूख मिटेगी या गोल्ड मेडल के लिए जान लड़ाएँगे?

(हँसते हुए) भूख तो कभी नहीं मिटती. मंज़िलें और भी हैं, ज़रूर गोल्ड का लक्ष्य रखेंगे. मंज़िलें और भी हैं, अगर गोल्ड मिलता है तो भी और टूर्नामेंट हैं जहाँ मैं जीतना चाहूँगा, वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए मेहनत करूँगा.

शुक्रवार को जिससे भिड़ना है उसके बारे में कुछ बताइए, कैसी फ़ाइट होगी?

क्यूबा के मुक्केबाज़ से भिड़ना है, कठिन मुक़ाबला होगा लेकिन मज़ा आएगा.

आपके कोच फर्नांडिस क्यूबा के ही हैं, क्या उन्हें कुछ अंदाज़ा होगा विरोधियों की रणनीति के बारे में?

जी हाँ, इस बारे में मेरी थोड़ी देर पहले उनसे बात हुई है. हम अब से कुछ देर बाद प्रैक्टिस के लिए जा रहे हैं. हम क्यूबन स्टाइल को ध्यान में रखकर पूरी प्रैक्टिस करेंगे, सारा फ़ोकस इसी बात पर रहेगा, बाक़ी देखते हैं कि रिंग में क्या होता है.

इक्वेडोर के मुक्केबाज़ के ख़िलाफ़ जो जोश-जुनून, ताक़त हौसला आपने दिखाया, वो कैसे आया, उसके बारे में कुछ बताइए चलते-चलते.

ये तो बहुत लंबी कहानी है लेकिन कम शब्दों में कहना चाहता हूँ कि जुनून तो होगा अगर आप देश के लिए ऐतिहासिक काम करना चाहें. मैं अपनी अलग से रफ़ एंड टफ़ इमेज बनाना चाहता था, बॉक्सिंग के ज़रिए मैने ये कर दिखाया है, आप सभी की दुआओं से मैं इस मुकाम पर पहुँच गया हूँ कि भारत का नाम बॉक्सिंग में मेडल लिस्ट में आ गया है.

भिवानी के लोग आपको ढेर सारी शुभकामनाएँ दे रहे हैं, आपके लिए दुआएँ कर रहे हैं, आप उनसे क्या कहना चाहेंगे.

मैं सबको नमस्कार कहना चाहूँगा. प्लीज़ मेरे लिए दुआएँ करिएगा, आपकी दुआ से कल मैं अच्छा प्रदर्शन करूँ यही उम्मीद है, ओलंपिक के बाद भिवानी आकर सब लोगों से मिलूँगा.

 
 
लिएंडर पेस और महेश भूपति भूपति-पेस की रेस ख़त्म
ओलंपिक में महेश भूपति और लिएंडर पेस डबल्स मुक़ाबले में हार गए.
 
 
माइकल फेलप्स सुपरस्टार को स्वर्ण
सुपरस्टार तैराक माइकल फेलप्स के खाते में छठा स्वर्ण पदक जीता.
 
 
बोल्ट सबसे तेज़
जमैका के उसैन बोल्ट दुनिया के सबसे तेज़ फ़र्राटा धावक बन गए.
 
 
विजेंदर पदक की दहलीज़ पर
तीन भारतीय मुक्केबाज़ पदक से महज़ एक क़दम दूर हैं.
 
 
घमंडी नहीं हैं अभिनव
स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की चुप्पी का ग़लत अर्थ लगाया जा रहा है.
 
 
नडाल नडाल को स्वर्ण पदक
नडाल और ऐलिना देमेन्तियेवा ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते.
 
 
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>