|
अभिनव का ज़बरदस्त स्वागत
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले अभिनव बिंद्रा का बुधवार देर रात दिल्ली पहुँचने पर ज़ोरदार स्वागत हुआ है.
उन्होंने 10 मीटर एयर राइफ़ल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था.
उन्होंने ये करिश्मा कर ओलंपिक के 112 वर्षों के इतिहास में पहली बार भारत की ओर से किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया. भारत ने 1980 के बाद पहला स्वर्ण पदक जीता है. इसके पहले भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता था. परिवार मौजूद
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए उनके परिवार के साथ-साथ कई अधिकारी और सैकड़ों लोग भी मौजूद थे. अभिनव के स्वागत के लिए उनके पिता एएस बिंद्रा, माँ बबली बिंद्रा और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे रात होने के बावजूद सैकड़ो लोग ढोल नगाड़ों के साथ जमे हुए थे. अभिनव ने पत्रकारों के सवालों के बेहद संक्षिप्त जवाब दिए. उनका कहना था कि वो अपनी कामयाबी से बेहद खुश हैं और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उनकी बहन ने बताया कि गुरुवार को अभिनव राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे. अभिनव बिंद्रा चंडीगढ़ के हैं और ख़बरें हैं कि वहाँ उनके भव्य स्वागत की तैयारियाँ की जा रही हैं. |
इससे जुड़ी ख़बरें
अभिनव ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता11 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
जो कहा वो कर दिखाया....12 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
भारत के लिए महान क्षण: अभिनव 11 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
'उसे ख़ुद पर नियंत्रण रखना आता है'11 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
अभिनव के स्वर्ण पर सौगातों की बरसात11 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
सोना लाया भारत का खेल रत्न11 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
ओलंपिक इतिहास: भारत का फीका सफ़र10 अगस्त, 2008 | खेल की दुनिया
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||