|
राजस्थान ने चेन्नई को हराया
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया है.
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में पाँच विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए. लेकिन चेन्नई की टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना पाई. चेन्नई की ओर से मॉर्कल ने अंत में जी जान से कोशिश अपनी टीम को जीत दिलाने की पर सफल नहीं हुए. इस जीत के बाद राजस्थान ने आईपीएल अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति और मज़बूत कर ली है जबकि चेन्नई की जगह सेमीफ़ाइनल में अभी भी पक्की नहीं हुई है. इससे पहले ग्रेम स्मिथ और स्वप्निल असनोडकर ने राजस्थान को बेहद मज़बूत आधार दिया. पहली विकेट की साझेदारी के लिए दोनों ने मिलकर 127 रन बनाए. असनोडकर 27 गेंदों में 41 के स्कोर पर रन आउट हो गए. लेकिन स्मिथ ने अपना आक्रामक रुख़ जारी रखा. वे 91 रन बनाकर रैना की गेंद पर धोनी के हाथों कैच आउट हुए. उन्होंने कुल नौ चौके और चार छक्के जड़े. उस समय टीम का स्कोर था दो विकेट पर 150 रन. ग्रेम स्मिथ और स्वप्निल के आउट होने के बाद भी चेन्नई के गेंदबाज़ों को राहत नहीं मिली. कामरन अकमल ने आकर आक्रमक पारी जारी रखी. हालांकि दूसरे छोर पर किसी बल्लेबाज़ ने ज़्यादा देर तक उनका साथ नहीं दिया. यूसुफ़ पठान(छह रन) और मोहम्मद कैफ़(10 रन) के विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए. दोनों विकेट मॉर्कल ने लिए. तरुवर कोहली (तीन रन) रन आउट हो गए. लेकिन शुरुआती बल्लेबाज़ों स्मिथ, असनोडकर और अकमल ने ये सुनिश्चित कर दिया था कि टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे. कामरन अकमल ने कुल 53 रन बनाए और वे अंत तक आउट नहीं हुए. राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवरों में पाँच विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए. चेन्नई को ओर से मॉर्केल ने दो विकेट लिए जबकि रैना की झोली में एक विकेट गया. चेन्नई की पारी
जवाबी पारी में चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरे ही ओवर में झटका लगा. स्टीफ़न फ़्लेमिंग सात के स्कोर पर रन आउट हो गए. लेकिन इसके बाद पार्थिव पटेल और सुरेश रैना ने मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. रैना 45 के स्कोर पर शेन वॉर्न की गेंद पर कैफ़ के हाथों कैच आउट हुए. रैना के जाने के बाद पटेल का भरपूर साथ दिया मॉर्कल ने. दोनों ने कई अच्छे शॉट लगाए. पटेल पाँच चौके और दो छक्के लगाकर 54 पर खेल रहे थे. लेकिन राजस्थान के कप्तान शेन वॉर्न ने फिर अपना जादू चलाया और उन्हें आउट कर दिया. अपनी टीम का तीसरा विकेट गिरने के बाद भी मॉर्कल ने अपने आक्रामक तेवर जारी रखे. उधर धीरे-धीरे 20 ओवरों का कोटा ख़त्म होने लगा था. एक समय चेन्नई को जीतने के लिए 15 गेंदों में 30 रन चाहिए थे. मैदान पर थे कप्तान धोनी. सबको उनसे काफ़ी उम्मीदे थें. लेकिन इस नाज़ुक मोड़ पर वो 12 के स्कोर पर आउट हो गए. चेन्नई का स्कोर था 18 ओवर में 185 रन. धोनी के बाद आए बद्रीनाथ भी एक रन ही बना पाए. बल्लेबाज़ों पर दवाब बढ़ता जा रहा था लेकिन मॉर्कल ने अंत तक हिम्मत नहीं हारी और छक्का जड़ा. आख़िरी ओवर में चेन्नई को 15 रन बनाने थे. अंतिम ओवर की पाँचवी गेंद पर मॉर्कल तनवीर की गेंद का शिकार हो गए. उन्होंने 71 रन बनाए. मैच की अंतिम गेंद पर सोहेल ने अभिनव मुकंद का विकेट चटका लिया. चेन्नई की टीम 20 ओवरों में 201 रन ही बना पाई और इस तरह |
इससे जुड़ी ख़बरें
डेयरडेविल्स की रॉयल चैलेंजर्स को मात19 मई, 2008 | खेल की दुनिया
टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे वार्न21 मई, 2008 | खेल की दुनिया
बंगलौर की टीम 14 रनों से जीती21 मई, 2008 | खेल की दुनिया
राजस्थान रॉयल्स सेमीफ़ाइनल में पहुँची20 मई, 2008 | खेल की दुनिया
किंग्स इलेवन ने डेक्कन को हराया23 मई, 2008 | खेल की दुनिया
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
|
||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
| | ||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||