BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
सचिन तेंदुलकर जल्द थामेंगे बल्ला
 
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर चोट के कारण अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं
मुंबई इंडियंस के कोच लालचंद राजपूत के अनुसार सचिन तेंदुलकर चेन्नई सुपर किंग्स के ख़िलाफ़ बुधवार को होने वाले महत्वपूर्ण मैच में खेल सकते हैं.

ग़ौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.

पत्रकारों से बातचीत में लालचंद राजपूत ने कहा कि सचिन पिछले दो दिन से अभ्यास के दौरान बल्लेबाज़ी कर रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वो अगला मैच खेल सकेंगे.

तेंदुलकर चोट के कारण आईपीएल में अब तक नहीं खेल पाए हैं लेकिन उन्होंने पिछले दो सत्र से टीम के साथ अभ्यास किया है.

 तेंदुलकर की वापसी से पहले जीत हासिल करने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और उनकी वापसी से टीम का आत्मविश्वास और बढ़ेगा और दूसरी टीमों पर इससे दबाव बनेगा
 
लालचंद राजपूत, मुंबई इंडियंस के कोच

लालचंद राजपूत का कहना था कि तेंदुलकर की उपस्थिति से इस महत्वपूर्ण मैच में टीम का मनोबल बढ़ेगा.

उनका कहना था कि तेंदुलकर की वापसी से पहले जीत हासिल करने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और उनकी वापसी से टीम का आत्मविश्वास और बढ़ेगा और दूसरी टीमों पर इससे दबाव बनेगा.

तेंदुलकर वापसी करते हैं तो वो टीम की कप्तानी भी संभालेंगे, अभी दक्षिण अफ्रीका के शान पोलाक ये भूमिका निभा रहे हैं.

इधर डेल्ही डेयरडेविल्स के तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैकग्रा ने कहा है कि वो मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को बहुत मिस कर रहे हैं.

उनका कहना था कि वो चाहते हैं कि आईपीएल के अगले मैच में जब डेल्ही डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियन की टीमें आमने-सामने हों तो वो सचिन तेंदुलकर को गेंद डालें.

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में मैकग्रा ने कहा, " मुझे उम्मीद है कि सचिन अगले मैच तक फ़िट हो जाएंगे. मैं उनके लिए दुआ करता हूँ."

उनका कहना था कि अगर सचिन तेंदुलकर मुंबई की टीम की ओर से खेलते हैं, तो ये विपक्षी टीम पर अतिरिक्त दबाव बनाएगा.

 
 
सचिन तेंदुलकर (फ़ाइल फ़ोटो) 'नॉट आउट' सचिन
सचिन तेंदुलकर ने चेन्नई में केक काटकर अपना 35वाँ जन्मदिन मनाया.
 
 
ग्लेन मैकग्राथ सचिन की कमी
ग्लेन मैकग्रा को उम्मीद है सचिन तेंदुलकर जल्द स्वस्थ होकर मैदान पर उतरेंगे.
 
 
सचिन सचिन 'नंबर वन'
दो यादगार पारियाँ खेल कर सचिन शीर्ष बल्लेबाज़ों की सूची में अव्वल हो गए हैं.
 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
सचिन की कमी खलती है मैकग्रा को
11 मई, 2008 | खेल की दुनिया
मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार
25 अप्रैल, 2008 | खेल की दुनिया
जीवन के 35वें पायदान पर सचिन
24 अप्रैल, 2008 | खेल की दुनिया
मशाल दौड़ में नहीं शामिल होंगे सचिन
16 अप्रैल, 2008 | खेल की दुनिया
'ओलंपिक मशाल थामेंगे सचिन तेंदुलकर'
07 अप्रैल, 2008 | खेल की दुनिया
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें   कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>