BBCHindi.com
अँग्रेज़ी- दक्षिण एशिया
उर्दू
बंगाली
नेपाली
तमिल
 
शनिवार, 28 जुलाई, 2007 को 12:52 GMT तक के समाचार
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
भारत को अहम बढ़त, सचिन का अर्धशतक
 
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने लगाया अर्धशतक
ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में इंग्लैंड को 198 रनों पर समेटने के बाद भारत ने पहली पारी के आधार पर 56 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. सचिन तेंदुलकर ने अर्धशतक लगाया है.

ख़राब रोशनी के कारण जब दूसरे दिन का खेल रोका गया उस समय भारत ने तीन विकेट के नुक़सान पर 254 रन बना लिए हैं.

सचिन तेंदुलकर 57 और सौरभ गांगुली चार रन बनाकर खेल रहे हैं. लेकिन अच्छा खेल रहे कप्तान राहुल द्रविड़ आउट हो गए हैं. उन्हें 37 रन के निजी स्कोर पर मोंटी पनेसर ने पवेलियन भेजा.

तीसरे विकेट के लिए सचिन और द्रविड़ ने 97 रनों की साझेदारी की. इसके पहले अच्छी पारी के बाद सलामी बल्लेबाज़ वसीम जाफ़र और दिनेश कार्तिक दोनों आउट हो चुके हैं.

पहले विकेट के लिए 147 रनों की अहम साझेदारी के बाद पहले वसीम जाफ़र आउट हुए. उन्होंने 62 रन बनाए. उसके बाद दिनेश कार्तिक भी ज़्यादा देर नहीं टिके.

वे भी 77 रन बनाकर आउट हो गए. जाफ़र का विकेट क्रिस ट्रेमलेट को मिला जबकि कार्तिक को मोंटी पनेसर ने आउट किया.

पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 169 रन बनाए थे.
उस समय क्रिस ट्रेमलेट 16 और साइडबॉटम बिना कोई रन बनाए खेल रहे थे.

इंग्लैंड के स्कोर में 17 रन और जुड़े थे कि क्रिस ट्रेमलेट 20 रन बनाकर अनिल कुंबले की गेंद पर बोल्ड हो गए.

मोंटी पनेसर भी ज़्यादा देर नहीं टिक पाए. उन्होंने सिर्फ़ एक रन बनाए. उनका विकेट लेकर ज़हीर ख़ान ने इंग्लैंड की पारी में अपने चार विकेट पूरे किए.

जेम्स एंडरसन एक रन बनाकर अनिल कुंबले की गेंद पर आउट हुए. जबकि साइडबॉटम 18 रन पर नाबाद रहे. इस तरह इंग्लैंड की पूरी टीम 198 रन बनाकर आउट हो गई.

भारत की ओर से ज़हीर ख़ान ने सर्वाधिक चार विकेट लिए, अनिल कुंबले को तीन विकेट मिले. जबकि आरपी सिंह, श्रीसंत और सौरभ गांगुली को एक-एक विकेट मिले.

पहला दिन

बारिश के कारण पहले दिन का खेल देर से शुरू हुआ था. लेकिन टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का कप्तान राहुल द्रविड़ का फ़ैसला सही साबित हुआ.

पहली पारी में ज़हीर ने चार विकेट लिए

क्योंकि भारतीय गेंदबाज़ों को जल्द ही ट्रेंट ब्रिज की विकेट पर सफलता मिलने लगी. 47 रन पर इंग्लैंड के तीन शीर्ष खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे.

सलामी बल्लेबाज़ एंड्रयू स्ट्रॉस चार, कप्तान माइकल वॉन नौ और ख़तरनाक केविन पीटरसन सिर्फ़ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. तेज़ गेंदबाज़ों ने ज़हीर ख़ान ने शानदार गेंदबाज़ी की.

एलेस्टर कुक और पॉल कॉलिंगवुड ने पारी संभालने की कोशिश की. लेकिन पहले कॉलिंगवुड और कुक के एक के बाद एक आउट होने के बाद इंग्लैंड की स्थिति और ख़राब हो गई.

कॉलिंगवुड और कुक ने चौथे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई. कॉलिंगवुड को 28 रन के निजी स्कोर पर श्रीसंत ने बोल्ड किया तो कुक 43 रन बनाकर सौरभ गांगुली की गेंद पर एलबीडब्लू हुए.

इसके बाद इयन बेल ही कुछ अच्छा खेल पाए. उन्होंने 31 रन बनाए.

 
 
इससे जुड़ी ख़बरें
मौसम जी! शुक्रिया..मेहरबानी
23 जुलाई, 2007 | खेल की दुनिया
अपनी छाप छोड़ने को तैयार श्रीसंत
19 जुलाई, 2007 | खेल की दुनिया
इंटरनेट लिंक्स
बीबीसी बाहरी वेबसाइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.
सुर्ख़ियो में
 
 
मित्र को भेजें कहानी छापें
 

  मौसम |हम कौन हैं | हमारा पता | गोपनीयता | मदद चाहिए
 
BBC Copyright Logo ^^ वापस ऊपर चलें
 
  पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल की दुनिया | मनोरंजन एक्सप्रेस | आपकी राय | कुछ और जानिए
 
  BBC News >> | BBC Sport >> | BBC Weather >> | BBC World Service >> | BBC Languages >>