bbc.co.uk navigation

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया

 शुक्रवार, 24 फ़रवरी, 2012 को 17:40 IST तक के समाचार
महेला जयवर्धने

महेला जयवर्धने क्रीज़ पर काफी अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे

होबार्ट में खेले गए सीबी सिरीज के एक दिवसीय मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के लिए 280 रनों का लक्ष्य तय किया था, जिसे श्रीलंका ने तीन विकेट रहते पचासवें ओवर में बना लिया.

बल्लेबाज़ महेला जयावर्धने के 85 रनों के बदौलत श्रीलंका ने पारी की अच्छी शुरुआत की.

पारी की शुरूआत में ही चौके जड़ते हुए जयवर्धने क्रीज़ पर काफी अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे. पांचवे ओवर में ब्रेट ली की एक सीधी गेंद पर जयावर्धने ने एक शानदार
छक्का जड़ दिया. दूसरे छोर पर तिलकरतने दिलशन के साथ समझदारी से खेलते हुए महेला जयावर्धने ओवर की अंतिम गेंदो पर स्ट्राईक बदलते रहे.

जयावर्धने के बाद पारी को संभालते हुए चंडीमाल ने सात चौकों की मदद से 80 रन बनाए.

मैच के आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीतने के लिए तीन रन चाहिए थे. ब्रेट ली की गेंद पर थिसारा ने एक रन लिया जिसके बाद कुलासेकरा ने गेंद सीमा रेखा के पार पहुंचा कर श्रीलंका को जिता दिया.

ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिश्चियन ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि हिल्फेनहास ने दो विकेट लिए. जयवर्धने का महत्वपूर्ण विकेट डोहर्टी ने लिया.

ऑस्ट्रेलियाई पारी

क्लार्क

कप्तान माईकल क्लार्क ने पीजे फॉरेस्ट का भरपूर साथ दिया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए थे.

ऑस्ट्रेलिया को शुरूआती झटके वेड और वार्नर के रूप में लगे, जिसके बाद पीटर फॉरेस्ट ने पारी संभाली और 104 रन बनाए.

फॉरेस्ट का भरपूर साथ देते हुए कप्तान माईकल क्लार्क ने 72 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलियाई पारी के आखिरी ओवरों में अच्छी बल्लेवाज़ी करते हुए माईकल हसी ने 28 गेंदों पर 40 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे.

श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक दो विकेट एंजेलो मैथ्यूज़ ने लिए.

इस मैच में जीतने के बाद श्रीलंका त्रिकोणीय सिरीज़ की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है.

सिरीज़ में अगला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में रविवार को खेला जाएगा.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.