bbc.co.uk navigation

श्रीलंका से हारकर भारत अंक-चार्ट में नीचे

 मंगलवार, 21 फ़रवरी, 2012 को 19:01 IST तक के समाचार
श्रीलंका टीम

श्रीलंका ने भारत को 51 रनों से हरा दिया

ब्रिस्बेन में खेले गए एकदिवसीय त्रिकोणीय शृंखला के एक मैच में श्रीलंका ने भारत को 51 रनों से हरा दिया है. भारत को जीत के लिए 290 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम सिर्फ 238 रनों पर सिमट गई.

ब्रिस्बेन में खेले गए अपने पिछले मैच में भी भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था जब ऑस्ट्रेलिया ने उसे 110 रनों से हराया था.

अंक तालिका में अब भारत सबसे नीचे तीसरे स्थान पर खिसक गया है.

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए.

श्रीलंका की ओर से तिलकरत्ने दिलशान और महेला जयवर्धने ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. श्रीलंका की ओर से दिलशान ने 51 और महेला जयवर्धने ने 45 रन बनाए.

लाहिरु थिरिमन्ने ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए.

वहीं मैथ्यूज ने मात्र 37 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की पारी खेली.

भारत की ओर से इरफान पठान और आर अश्विन ने दो-दो विकेट लिए जबकि उमेश यादव और सुरेश रैना को एक-एक विकेट हासिल हुआ.

खराब शुरुआत

भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही. वीरेंद्र सहवाग शून्य पर और सचिन तेंदुलकर 22 रन बनाकर आउट हो गए.

भारत की ओर से सबसे ज्यादा 66 रन विराट कोहली ने बनाए.

श्रीलंकाई गेंदबाज परेरा ने भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को आउट किया.

ब्रिस्बेन में खेले गए अपने पिछले मैच में भी भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था जब ऑस्ट्रेलिया ने उसे 110 रनों से हराया था.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.