bbc.co.uk navigation

मैच का स्कोरकार्ड

 रविवार, 5 फ़रवरी, 2012 को 09:22 IST तक के समाचार

टेस्ट सिरीज़ और टवेन्टी-20 मैचों के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में वनडे सिरीज़ के लिए कमर कस रही है.

रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में एक दिवसीय मैच खेला जा रहा है. ये दरअसल त्रिकोणीय श्रृंखला है जिसमें श्रीलंका भी शामिल रहेगा.

क्लिक करें स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें

भारत का अब तक का ऑस्ट्रेलियाई दौरा बेहद निराशाजनक रहा है. टेस्ट सिरीज़ में भारत को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा.

भारत को अपनी जीत शुक्रवार में हुए ट्वेन्टी-20 मैच में नसीब हुई है.

वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया दुनिया की नंबर वन टीम है जबकि भारत दूसरे नंबर पर है.

ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम के कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि मौजूदा विश्व चैंपियन भारत और विश्व कप उप विजेता श्रीलंका को हराने के लिए टीम को मेहनत करनी पड़ेगी.

पिछले साल विश्व कप के बाद सचिन तेंदुलकर पहली बार वनडे मैच में खेलेंगे. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से नज़र रिकी पोटिंग पर रहेगी जिन्होंने टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया आख़िरी बार एक दिवसीय मैच में पिछले साल विश्व कप के क्वर्टरफ़ाइनल में भिड़े थे जहाँ भारत पाँच विकेट से जीत गया था.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.