bbc.co.uk navigation

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने दर्ज की पहली जीत

 शुक्रवार, 3 फ़रवरी, 2012 को 17:19 IST तक के समाचार
गौतम गंभीर

गौतम गंभीर ने अर्धशतक जमाया.

मेलबर्न में हुए दूसरे टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेटों से हरा दिया है.

ये ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय टीम की पहली जीत है. भारतीय टीम ने चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला बिना कोई मैच जीते हार गई थी. उसके बाद सिडनी में हुए टी20 मैच में भी भारत की हार हुई थी.

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी की फ़ैसला किया.

क्लिक करें मैच का स्कोर जानने के लिए यहां क्लिक करें

ऑस्ट्रेलिया की सारी टीम मैच के आख़िरी ओवर में 131 रन बनाकर आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक स्कोर ऐनर फ़िंच ने बनाया.

रविंद्र जाडेजा और सुरेश रैना

मैन ऑफ़ द मैच रहे रविंद्र जाडेजा.

उनके 36 रनों के अलावा मैथ्यू वेड ने 32 और डेविड हस्सी ने 24 रन बनाए.

भारत की ओर से राहुल शर्मा और प्रवीण कुमार ने दो-दो विकेट झटके

भारतीय पारी

जीत के लिए 132 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अच्छी शुरूआत की और गंभीर और सहवाग ने पहली विकेट के लिए 43 रनों का साझेदारी की.

इसके बाद सहवाग 23 रन बनाकर ब्रेड हॉज की गेंद पर शॉन मार्श द्वारा लपक लिए गए. उसके विराट कोहली 31 रन बनाकर आउट हुए.

लेकिन दूसरे छोर पर गौतम गंभीर डटे रहे और उनका कप्तान धोनी ने बख़ूबी साथ दिया.

गौतम गंभीर 56 रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय कप्तान भी 21 रन बनाकर नाबाद रहे.

गौतम गंभीर ने भले ही अर्धशतक जमाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई लेकिन मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब रविंद्र जाडेजा के नाम रहा.

जाडेजा ने एक विकेट लिया और दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को रन आउट करने में प्रमुख भूमिका निभाई.

इससे जुड़ी और सामग्रियाँ

इसी विषय पर और पढ़ें

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.