
वर्ल्ड कप के बाद से एक भी वनडे नहीं खेलने वाले सचिन ऑस्ट्रेलिया ट्राई सीरिज़ में खेलेंगे.
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने होने वाली त्रिकोणीय वनडे सिरीज़ के लिए भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर शामिल किए गए हैं.
चयनकर्ताओं ने रविवार को सत्रह खिलाड़ियों का एलान किया है जिसमें इरफान पठान और प्रवीण कुमार भी होंगे.
दूसरे विकेटकीपर के लिए पार्थिव पटेल को टीम में शामिल किया गया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरिज़ में आराम कर रहे धोनी फिर से कप्तानी का ज़िम्मा संभालेंगे.
वर्ल्ड कप के बाद से एक भी वनडे नहीं खेलने वाले सचिन ऑस्ट्रेलिया ट्राई सीरिज़ में खेलेंगे.
फेफड़े में ट्यूमर की वजह से टीम से बाहर हुए युवराज अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं.
इंग्लैंड दौरे के बाद खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर हुए हरभजन सिंह चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया सीरिज़ से भी बाहर ही रहेंगे.
टीम--सहवाग, सचिन, गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, मनोज तिवारी, धोनी, रवींद्र जाडेजा, आर अश्विन, प्रवीण कुमार, जहीर खान, पार्थिव पटेल, राहुल शर्मा, उमेश यादव, विनय कुमार और इरफान पठान.























