
रग्बी विश्व कप के फ़ाइनल में रविवार को न्यूज़ीलैंड ने फ़्रांस को 8-7 से हरा दिया है.
रविवार को ऑकलैंड के इडेन पार्क में हुए फ़ाइनल मैच में न्यूज़ीलैड ने पहले से ही बढ़त बना कर रखी थी. मैच के 46 मिनट बीत जाने तक न्यूज़ीलैड 8-0 से बढ़त पर था, बाद में फ्रांस ने मैच में ज़ोरदार वापसी की और स्कोर को 8-7 तक पहुँचा दिया.
ऑल ब्लैक्स के नाम से मशहूर न्यूज़ीलैंड की टीम 1987 के बाद एक बार फिर चैंपियन बनी है. ऑल ब्लैक्स ने लगातार छह जीत दर्ज कर 293 अंकों के साथ फ़ाइनल में जगह बनाई थी
विश्व कप के आयोजक न्यूज़ीलैंड को साल 1987 के बाद इस बार शुरू से ही मुक़ाबले में प्रबल दावेदार माना जा रहा था. वही, फ्रांस इस प्रतियोगिता में अपनी पहली विश्व कप जीत की तलाश में था.
चार साल पहले पिछले विश्व कप के क्वार्टर फ़ाइनल में फ़्रांस ने न्यूज़ीलैंड पर हैरतअंगेज़ जीत हासिल की थी. जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है.

















