bbc.co.uk navigation

पुरस्कार राशि लेने से इनकार

 बुधवार, 14 सितंबर, 2011 को 12:15 IST तक के समाचार
भारतीय टीम

अजय माकन ने खिलाड़ियों का सम्मान किया था

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफ़ी जीतने के बाद स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम का स्वागत तो जम कर हुआ, लेकिन खेल मंत्री की ओर से उन्हें प्रति खिलाड़ी पुरस्कार राशि सिर्फ़ 25 हज़ार रुपए की मिली.

निराश भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने इस पुरस्कार राशि को लेने से मना कर दिया है.

मंगलवार को हॉकी खिलाड़ियों के स्वागत समारोह में खेल मंत्री अजय माकन ने विजेता टीम के हर खिलाड़ियों को 25-25 हज़ार रुपए देने की घोषणा की थी.

लेकिन इतनी कम पुरस्कार राशि दिए जाने की घोषणा से निराश खिलाड़ियों ने धनराशि लेने से इनकार कर दिया है.

निराशा

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान राजपाल सिंह ने समाचार चैनलों से बातचीत में इस पर निराशा जताई कि खेल मंत्री ने इतनी कम पुरस्कार राशि की घोषणा की.

खिलाड़ियों की निराशा

"खेल मंत्री हमारी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे हैं. पुरस्कार राशि बेहतर होनी चाहिए ताकि न सिर्फ़ मौजूदा खिलाड़ियों बल्कि आने वाली पीढ़ी भी हॉकी के प्रति आकर्षित रहे"

राजपाल सिंह

राजपाल सिंह ने कहा कि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर एशियन चैम्पियंस ट्रॉफ़ी जीतने के बावजूद उनकी टीम को अच्छे से पुरस्कृत नहीं किया गया.

उन्होंने खेल मंत्री अजय माकन के राष्ट्रीय खेल को नया जीवन देने के दावे पर निराशा जताई.

राजपाल सिंह ने कहा, "खेल मंत्री हमारी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे हैं. पुरस्कार राशि बेहतर होनी चाहिए ताकि न सिर्फ़ मौजूदा खिलाड़ियों बल्कि आने वाली पीढ़ी भी हॉकी के प्रति आकर्षित रहे."

भारत ने चीन में आयोजित एशियन चैम्पियंस ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल में पाकिस्तान को हराया था. परिणाम पेनल्टी शूट आउट में निकला था और भारत 4-2 से विजयी रहा था.

इसी विषय पर अन्य ख़बरें

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.