bbc.co.uk navigation

जोकोविच के लिए बेहतरीन सीज़न

 बुधवार, 14 सितंबर, 2011 को 08:06 IST तक के समाचार
नोवाक जोकोविच

जोकोविच ने इस साल तीन ग्रैंड स्लैम जीते हैं

यूएस ओपन के फ़ाइनल में रफ़ाएल नडाल को हराकर ख़िताब जीतने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविच के लिए यह सीजन बेहतरीन रहा है.

माना जा रहा है कि खेलों के इतिहास में ये किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहतरीन वर्षों में से एक है.

इस साल छठी बार नोवाक जोकोविच ने किसी प्रतियोगिता के फ़ाइनल में नडाल को शिकस्त दी है.

फ़्रेंच ओपन को छोड़कर जोकोविच ने इस साल तीनों ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन में जीत हासिल की.

प्रदर्शन

इस साल जोकोविच ने 64 मैचों में जीत हासिल की है और सिर्फ़ दो मैचों में वे हारे हैं.

फ़्रेंच ओपन के सेमी फ़ाइनल में वे रोजर फ़ेडरर से हार गए थे, तो सिनसिनाटी में वे रिटायर्ड हर्ट होने के कारण एंडी मरे से हार गए थे.

उन्होंने इस साल तीन ग्रैंड स्लैम और 10 अन्य ख़िताबों पर कब्ज़ा किया. इस साल अभी तक उन्होंने एक करोड़ डॉलर से ज़्यादा की राशि पुरस्कार में जीती है.

विंबलडन और यूएस ओपन के फ़ाइनल में जोकोविच ने नडाल को मात दी थी.

इसी विषय पर अन्य ख़बरें

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.