आख़िरकार वेस्टइंडीज़ जीता

पोलार्ड

पोलार्ड ने अच्छी पारी खेली

वेस्टइंडीज़ की टीम ने भारत के ख़िलाफ़ मौजूदा वनडे सिरीज़ में पहली जीत हासिल की है. पहले ही सिरीज़ गँवा चुकी वेस्टइंडीज़ ने एंटिगा में हुए चौथे वनडे में भारत को 103 रनों से मात दे दी.

वेस्टइंडीज़ के 249 रनों के जवाब में भारत की पूरी टीम 39 ओवर में ही 146 रन बनाकर ही आउट हो चुकी.

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज़ से बल्लेबाज़ी के लिए कहा. एक बार फिर वेस्टइंडीज़ की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने अपने दो विकेट सिर्फ़ 12 रनों पर गँवा दिए थे.

लेकिन पहले लेंडल सिमंस, फिर केरॉन पोलार्ड और आख़िर में कार्ल्टन बॉव ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया. सर्वाधिक 70 रन पोलार्ड ने बनाए. सिमंस ने 67 और कार्ल्टन बॉव ने 39 रनों का योदगान दिया.

पारी

वेस्टइंडीज़ ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुक़सान पर 249 रन बनाए. प्रवीण कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. अमित मिश्रा को दो विकेट मिले.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अच्छी बल्लेबाज़ी की

जवाब में भारत की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. बीच में एक-दो साझेदारियाँ तो हुईं, लेकिन वे लंबे समय तक नहीं चल पाईं.

भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 39 रन बनाए. पार्थिव पटेल ने 26 और विराट कोहली ने 22 रनों की पारी खेली.

भारत की पूरी टीम 39 ओवर में 146 रन बनाकर आउट हो गई. वेस्टइंडीज़ की ओर से एंथनी मार्टिन ने चार विकेट लिए. आंद्रे रसेल को तीन और कप्तान सैमी को दो विकेट मिले.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.