जयसूर्या की वापसी, वनडे टीम में चुने गए

सनत जयासूर्या

तीस जून को 42 साल के होने वाले धुआंधार श्रीलंकाई बल्लेबाज़ सनत जयसूर्या इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरिज़ में वापसी कर रहे हैं.

जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए अंतिम मैच दिसंबर 2009 में खेला था. क्रिकेट विश्व कप के लिए उनका चयन ना होने के बाद लगा था कि जयसूर्या का क्रिकेट करियर समाप्त हो गया है लेकिन अब वो इंग्लैंड में श्रीलंका के लिए एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला में खेलेंगे.

सनत जयासूर्या का वनडे करियर

सनत जयासूर्या
  • अब तक खेले वनडे मैच: 444
  • कुल रन : 13,428, औसत 32.43
  • शतक : 28, अर्धशतक: 68
  • विकेट्स :322,सर्वोत्तम प्रदर्शन: 6/29

इकतालीस साल के जयसूर्या इंग्लैंड में एक टी20 मैच और पांच वनडे मैच खेलेंगे.

अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के मशहूर सनत जयसूर्या ने साल 2007 में टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया था लेकिन वे सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलते रहे थे.

साल 2010 में श्रीलंका क्रिकेट ने जिन 20 खिलाड़ियों को सैंट्रल कॉन्ट्रेक्ट जारी किया था उनमें जयसूर्या का नाम नहीं हालांकि क्रिकेट विश्व कप के लिए तीस खिलाड़ियों सूची में उनका नाम था लेकिन वे अंतिम 15 में नहीं चुने गए थे.

दिलशान और थंरगा की ग़ैर-मौजूदगी

जयसूर्या की वापसी की वजह श्रीलंका के कप्तान तिलकरत्ने दिलशान का चोटिल होना और उपुल थरंगा पर अनुशासन समिति की जांच को बताया जा रहा है.

सनत जयासूर्या

जयासूर्या राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की श्रीलंका फ़्रीडम पार्टी के लिए मटारा से सांसद भी हैं.

दिलशान को अंगुठे में चोट लगी है. उपुल थरंगा को इंग्लैंड में वनडे सीरिज़ के लिए नहीं चुना गया है क्योंकि उन्हें विश्व कप के दौरान ड्रग्स टेस्ट में असफल होने पर अनुशासन समिति के सामने पेश होना है.

ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ हैं और उनकी ग़ैर-मौजूदगी की भरपाई करने के लिए सनत जयसूर्या को टीम में बुलाया गया है.

जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए अंतिम मैच दिल्ली में भारत के ख़िलाफ़ 27 दिसंबर 2009 को खेला था.

उन्होंने अब तक 444 वनडे मैचों में 32.43 की औसत से 13428 रन बनाए हैं. जयसूर्या ने एक दिवसीय मैचों में 28 शतक और 68 अर्धशतक जमाए हैं.

सनत जयसूर्या वनडे मैचों में अब तक 322 विकेट भी ले चुके हैं.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.