सानिया की रैंकिंग में सुधार

वेसनीना और सानिया मिर्ज़ा

फ़्रेंच ओपन के डबल्स में फ़ाइनल तक पहुँचीं थी सानिया

फ़्रेंच ओपन के डबल्स में अच्छे प्रदर्शन के कारण भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा को डब्लूटीए की रैंकिंग में फ़ायदा मिला है.

डबल्स में सानिया मिर्ज़ा की रैंकिंग 14वीं हो गई है. फ़्रेंच ओपन में सानिया की डब्लूटीए रैंकिंग 25वीं थी.

यानी फ़्रेंच ओपन के बाद सानिया की रैंकिंग में 11 पायदान की उछाल आई है.

सानिया मिर्ज़ा फ़्रेंच ओपन में डबल्स के फ़ाइनल तक पहुँची थी, लेकिन हार गई थीं. अपनी जोड़ीदार येलिना वेसनीना के साथ फ़ाइनल तक पहुँचने का इनाम उन्हें रैंकिंग में ज़रूर मिला है.

फ़ायदा

सानिया को सिंगल्स की रैंकिंग में भी फ़ायदा हुआ है. सानिया फ़्रेंच ओपन टेनिस के सिंगल्स मुक़ाबले में दूसरे राउंड में ही हार गई थी.

लेकिन पहले राउंड का मैच जीतने का फ़ायदा उन्हें सिंगल्स की रैंकिंग में भी हुआ है. फ़्रेंच ओपन से पहले सानिया की सिंगल्स में रैंकिंग 72वीं थी.

लेकिन फ़्रेंच ओपन के बाद उनकी रैंकिंग अब 58वीं हो गई है. सानिया को इस महीने सबसे प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम मुक़ाबले विंबलडन में भी हिस्सा लेना है.

अगर सानिया ने विंबलडन में भी अच्छा प्रदर्शन किया तो उनकी रैंकिंग और बेहतर हो जाएगी.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.