Advertisement

पहले टेस्ट का स्कोर

धोनी-संगकारा

दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

भारत और श्रीलंका के बीच अहमदाबाद में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है.

सोमवार को मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.

ज़हीर ख़ान की भारतीय टीम में वापसी हुई है. ईशांत शर्मा उनके साथ तेज़ गेंदबाज़ी की कमान संभालेंगे.

क्लिक करें ताज़ा स्कोर जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

टीम में दो स्पिनरों अमित मिश्रा और हरभजन सिंह को जगह मिली है. ऐसा मोटेरा की पिच को देखते हुए किया गया है.

श्रीलंका की टीम में बुरी फ़ॉर्म में चल रहे और पूरी तरह फ़िट नहीं होने के कारण अंजता मेंडिस को जगह नहीं दी गई है.

मेंडिस भारतीय टीम के ख़िलाफ़ शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उनके अलावा तेज़ गेंदबाज़ कुलशेखरा और तुषारा भी टीम में नहीं हैं.

टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, ज़हीर ख़ान और ईशांत शर्मा.

श्रीलंका: तिलकरत्ने दिलशान, एनटी परनविताना, कुमार संगकारा, माहेला जयवर्धने, तिलकरत्ने समरवीरा, एडी मैथ्यूज, एच जयवर्धने, के प्रसाद, एच हेराथ, मुथैया मुरलीधरन और यू वेलेगेदरा.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.