Advertisement

रैंकिंग में तीसरे नंबर पर भारत

भारतीय टीम

भारतीय टीम सिर्फ़ दो वनडे ही जीत पाई

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ एक दिवसीय सिरीज़ से पहले भारत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे रैंकिंग में नंबर वन स्थान हासिल करने का बड़ा दावेदार माना जा रहा था.

लेकिन सिरीज़ के ख़त्म होने के बाद स्थिति ये है कि भारत न तो नंबर वन के स्थान पर पहुँचा और न ही दूसरे नंबर की अपनी सीट बचा पाया.

ऑस्ट्रेलिया के हाथों 4-2 से सिरीज़ गँवाने के बाद भारतीय टीम आईसीसी की रैंकिंग में तीसरे पायदान पर चली गई है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर है तो दूसरा स्थान दक्षिण अफ़्रीका को मिल गया है. ऑस्ट्रेलिया ने सात मैचों की सिरीज़ में भारत को 4-2 से मात दी.

रैंकिंग

ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया

सातवाँ और आख़िरी वनडे मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. पिछले 10 हफ़्तों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है.

इंग्लैंड को वनडे सिरीज़ में 6-1 से पीटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चैम्पियंस ट्रॉफ़ी पर भी क़ब्ज़ा किया. उसके बाद भारत को भी वनडे सिरीज़ में धूल चटाई.

इस साल 20 सितंबर को जारी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बाद तीसरे नंबर पर थी. लेकिन अब स्थिति अलग है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ़्रीका के आठ रेटिंग प्वाइंट आगे हैं.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.