Advertisement

जर्मन गोलची ने की आत्महत्या

रॉबर्ट एंके- संक्षिप्त परिचय

एंके

जन्म - 24 अगस्त 1977

पहला मैच- 1995-96

क्लब- बार्सिलोना, टेनराइफ़, हैनोवर

पहला अंतरराष्ट्रीय मैच- 27 मार्च 2007 (बनाम डेनमार्क)

जर्मनी के बेहतरीन गोलचियों में से एक रॉबर्ट एंके ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. पता चला है कि वो अवसाद ग्रसित थे.

वह हाल के दिनों राष्ट्रीय टीम से बाहर थे.

उनकी पत्नी टेरेसा ने बताया कि एंके इस बात से चिंतित रहते थे कि उनकी तबीयत सार्वजनिक हो जाने पर कहीं उनकी बेटी लैला उनसे दूर न हो जाए. लैला को उन्होंने गोद लिया था.

एंके की अपनी पत्नी से भी एक बेटी थी जिसका नाम लारा था लेकिन दो साल की उम्र में ही दिल की बीमारी से उसका निधन हो गया. ये घटना 2006 की है. अपनी बेटी की मौत का गहरा असर रॉबर्ट एंके की ज़िंदगी पर पड़ा.

लगभग छह वर्षों से वह अवसाद में थे और वर्ष 2003 में उन्होंने अपना इलाज भी करवाया था.

मंगलवार को 32 वर्षीय एंके अपनी घर के पास रेल लाइन पर चलने लगे और सामने से आ रही ट्रेन से कट कर उनकी मौत हो गई. उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति छिपाने के लिए माफी माँगी है.

जेस लेहमन के संन्यास लेने के बाद एंके को जर्मनी का सबसे अच्छा गोलकीपर कहा जाने लगा था.

बीमार होने की वजह वह जर्मनी की ओर से पिछले चार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेल पाए थे.

बीते सप्ताह वह अपने क्लब हनोवर की ओर से खेले थे. जर्मन फुटबाल टीम के कोच जोएचिम लोएव का कहना रहा है कि एंके एक बेहतरीन गोलकीपर थे और वर्ष 2010 के विश्व कप के लिए उनका चयन पक्का था.

28 मार्च, 2007 को एंके ने जर्मनी के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच डेनमार्क के खिलाफ खेला था.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.