Advertisement

अमरनाथ को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

मोहिंदर अमरनाथ और कपिल देव

मोहिंदर अमरनाथ विश्वकप 1983 में भारतीय टीम के सदस्य थे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने मोहिंदर अमरनाथ को सीके नायडू लाइफ़टाइम अचीवमेंट सम्मान देने की घोषणा की है.

अमरनाथ ने 1969-70 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के विरुद्ध टेस्ट करियर शुरू किया था. उस समय बिल लॉरी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत आई थी.

उन्होंने ऐसे समय में अपनी तकनीक दिखाई जबकि दुनिया के कई तेज़ गेंदबाज़ बल्लेबाज़ों के मन में भय पैदा कर दिया करते थे.

1975-76 में पोर्ट ऑफ़ स्पेन में वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ अमरनाथ की 85 रनों की पारी ने भारत को 403 रन के स्कोर तक पहुँचने में मदद की थी जबकि दो साल बाद उन्होंने पर्थ में 90 और 100 रन बनाए.

अमरनाथ ने 1982-83 में काफ़ी प्रभावित किया और उस समय उन्होंने पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज़ के विरुद्ध 11 टेस्टों में 1182 रन जोड़े.

विश्व कप

लाला अमरनाथ और मोहिंदर अमरनाथ

मोहिंदर अमरनाथ के पिता लाला अमरनाथ भी एक क्रिकेटर थे

इसके बाद अमरनाथ 1983 का विश्व कप खेलने गए थे जहाँ उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से ही बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल में जीत दिलाई.

अमरनाथ ने 69 टेस्टों में 4,378 रन जोड़े. साथ ही 85 एकदिवसीय मैचों में उन्होंने कुल 1924 रनों का योगदान किया.

आगे चलकर अमरनाथ ने बांग्लादेश और मोरक्को की राष्ट्रीय टीमों को प्रशिक्षित भी किया.

बीसीसीआई के इस पुरस्कार के तहत एक ट्रॉफ़ी और 15 लाख रुपए का नक़द पुरस्कार दिया जाता है.

पूर्व विजेता

1994- लाला अमरनाथ
1995- सैयद मुश्ताक़ अली
1996- विजय हज़ारे
1997- केएन प्रभु
1998- पॉली उमरीगर
1999- कर्नल हेमचंद्र अधिकारी
2000- सुभाष गुप्ते
2001- मंसूर अली ख़ान पटौदी
2002- भाऊसाहेब निंबालकर
2003- चंद्रकांत बोर्डे
2004- बिशन सिंह बेदी, बी चंद्रशेखर, इरापल्ली प्रसन्ना, एस वेंकटराघवन
2007- नारिमन कांट्रैक्टर
2008- गुंडप्पा विश्वनाथ

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.