Advertisement

महिला हॉकी टीम फ़ाइनल में हारी

हॉकी

फ़ाइनल मुक़ाबले में चीन ने भारत को 5-3 से मात दी है.

महिलाओं के एशिया कप हॉकी के फ़ाइनल मुक़ाबले में चीन ने भारत को हरा दिया है.

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार को खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबले में चीन ने भारत को 5-3 से मात दी.

इस हार के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ेगा.

हालाँकि पहला गोल भारत की ओर से ही दाग़ा गया लेकिन बाद में भारतीय टीम अपना वो जोश बरक़रार नहीं रख सकी. भारत की ओर से पहला गोल सुरेंद्र कौर ने आठवें मिनट में दाग़ा. लेकिन उसके बाद मैच पर चीन हावी हो गया.

एशिया कप में चीन की ये दूसरी जीत है. 20 साल पहले 1989 में भी चीन ने एशिया कप पर अपना क़ब्ज़ा जमाया था.

शुरुआती बढ़त

भारत की सुरेंद्र कौर ने पहले आठवें मिनट में पहला गोल दाग़ कर एक अंक से बढत दिलाई, लेकिन ये बढ़त अगले पाँचवें मिनट में ही बराबरी पर पहुँच गई जब चीन ने 13वें मिनट में एक गोल दाग़ दिया. इसके बाद भारतीय टीम बचाव की मुद्रा में आ गई.

फिर चीन ने लगातार 18वें और 27वे मिनट में भी दो गोल दाग़े और इस तरह चीन ने पहले दौर में 3-1 से बढ़त ले ली.

दूसरे दौर में भारत ने 47वें और 54वें मिनट पर दो गोल दाग़े लेकिन पहले ही बढ़त पा चुकी चीन की टीम ने दूसरे दौर में भी दो गोल दाग़ डाले, इस तरह चीन ने भारत को पाँच अंक के मुक़ाबले तीन से मात दे दी.

ग़ौरतलब है कि भारतीय महिला टीम सेमी फ़ाइनल मुक़ाबले में दक्षिण कोरिया को हराकर फ़ाइनल में पहुँची थी. जिसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम 2010 में अर्जेंटीना में होने वाली महिलाओं की विश्व हॉकी प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर चुकी है.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.