Advertisement

'सचिन नए ज़माने के सबसे महान'

संगकारा

श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर पहले मुंबई पहुँची

भारत के दौरे पर आए श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने सचिन तेंदुलकर को इस सदी का सबसे महान खिलाड़ी बताया है.

उन्होंने सचिन को एक दिवसीय मैचों में 17 हज़ार रन पूरे होने पर बधाई भी दी है.

श्रीलंका की टीम रविवार को भारत दौरे पर मुंबई पहुँची है. मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संगकारा ने भारत में खेले जाने वाले मैचों के लिए अपनी रणनीतियों के बारे में भी चर्चा की.

इस मौके पर उनके अलावा टीम के कोच ट्रेवर बेलिस भी मौजूद थे.

सचिन इसी महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 साल पूरे कर रहे हैं. संगकारा ने कहा कि वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं.

भारतीयों की उम्मीदों पर खरा उतरना कोई आसान काम नहीं है और उन्होंने इसे पूरा किया है. रन बनाना तो केवल बोनस है. सचिन क्रिकेट खेलने वाले आधुनिक जमाने के उन महान खिलाड़ियों में से हैं जिनकी तुलना डोनॉल्ड ब्रैडमैन और उन जैसे दूसरे गुज़रे ज़माने के महानतम खिलाड़ियों से की जाती है.

संगकारा

भारतीयों की उम्मीदों पर खरा उतरना कोई आसान काम नहीं है और उन्होंने इसे पूरा किया है. रन बनाना तो केवल बोनस है.

सचिन क्रिकेट खेलने वाले आधुनिक जमाने के उन महान खिलाड़ियों में से हैं जिनकी तुलना डोनॉल्ड ब्रैडमैन और उन जैसे दूसरे गुज़रे ज़माने के महानतम खिलाड़ियों से की जाती है.

उन्होंने सचिन की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि जब हम सचिन के बारे में बात करते हैं तो विशेषण कम पड़ जाते हैं.

संगकारा ने कहा कि वो दिनोंदिन बेहतर होते जा रहे हैं और प्रशसंको के ज़बरदस्त उम्मीदों के दबाव को झेलते हुए भी अपने खेल की गुणवत्ता को बनाए रखने में कामयाब रहे हैं.

दबाव

भारतीय टीम के साथ मैचों को लेकर संगकारा ने कहा कि भारतीय टीम अपने देश में श्रीलंकाई टीम के साथ खेले गए अब तक के 14 टेस्ट मैचों में सभी जीती है.

सचिन

सचिन ने वनडे में 17 हज़ार रन पूरे किए हैं

उन्होंने कहा कि इस बार फिर उनके ऊपर अपने उस रिकॉर्ड को बचाए रखने का भारी दबाव रहेगा.

श्रीलंका टीम की गेंदबाज़ों के बारे में बोलते हुए संगकारा ने कहा कि श्रीलंकाई टीम की नई गेंदबाज़ी में अनुभवहीनता ज़रूर है लेकिन इसे भी अपनी ताकत के तौर पर देख रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कभी-कभी अनुभवहीनता भी अच्छी होती है, शायद भारतीय बल्लेबाजों ने लंबे फॉर्मेंट में श्रीलंका के तेज गेंदबाजों का सामना नियमित रुप से नहीं किया है.

संगकारा ने मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा कि उनकी टीम में ऑल राउंडर एंजेलो मैथ्यूज़ के होने से टीम को बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में ही ज्यादा विकल्प उपलब्ध हैं और अगर ज़रुरत पड़ेगी तो वो तीन स्पिनरों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

हालांकि उन्होंने कहा है कि आमतौर पर उनकी टीम तीन तेज गेंदबाज़ों और दो स्पिनरों का ही इस्तेमाल करेगी.

श्रीलंका टीम अपने दौरे के पहले मैच की शुरुआत बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के ख़िलाफ़ 11 नवंबर से मुंबई में करने वाले हैं. उसके बाद भारतीय टीम से दो अंतरराष्ट्रीय ट्वेन्टी-20 और पांच वनडे मैचों में भिड़ने से पहले भारतीय टीम श्रीलंका से तीन टेस्ट भी खेलने हैं.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.