
एमसी मैरीकॉम को इस साल राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
भारत की एमसी मैरीकॉम और कविता कुमारी ने वियतनाम में हो रहे इनडोर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया है.
मैरीकॉम ने 46 किलोग्राम और कविता ने 64 किलोग्राम वर्ग में ये पदक जीते.
दो अन्य भारतीय सरिता देवी और उषा नागसेट्टी भी 54 और 57 किलोग्राम वर्ग के फ़ाइनल में पहुँचे थे मगर वे स्वर्ण पदक नहीं जीत सके.
मैरीकॉम ने फ़ाइनल में वियतनाम की ति हुआ एनगुयेन को 8-6 से हराया.
वहीं कविता कुमारी ने 64 किलोग्राम वर्ग में कज़ाख़स्तान की साइदा ख़ासेनोवा को 8-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता.
सरिता देवी को 54 किलोग्राम के वर्ग में चीन की क़िन झांग ने 9-7 से हराया.
जबकि उषा नागसेट्टी 57 किलोग्राम वर्ग में थाइलैंड की पी लाओपेम से 2-3 से हार गईं.













