Advertisement

बीबीसी फ़न ऐंड गेम्स

महेंद्र सिंह धोनी

बीबीसी फ़न एंड गेम्स में क्रिकेट पर चर्चा सुन सकते हैं

बीबीसी फ़न ऐंड गेम्स में इस हफ़्ते चर्चा क्रिकेट की.

चैंपियन्स लीग ट्वेंटी-20 तो ख़त्म हो गया है लेकिन इस टूर्नामेंट में भारतीय टीमें कुछ ख़ास नहीं कर पाईं. तो क्या इसका मतलब ये है कि भारत की सर्वश्रेष्ठ टी -20 टीमें विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक नहीं. इस विषय पर आप ख़ास चर्चा सुन सकते हैं जिसमें शामिल हैं आम जनता, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सय्यद किरमानी और केप कोबराज़ के खिलाड़ी हरशल गिब्ज़.

इस ऑडियो/वीडियो के लिए आपको फ़्लैश प्लेयर के नए संस्करण की ज़रुरत है

किसी और ऑडियो/वीडियो प्लेयर में चलाएँ


इसके अलावा ख़ास चर्चा सुनिये कि क्या भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी अपने देश के लिये खेलने से ज़्यादा क्लब क्रिकेट खेलने में दिलचस्पी रखते हैं? इस चर्चा में भाग ले रहे हैं चेतन चौहान, किरण मोरे और राजीव शुक्ला.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही सात मैचों की वन डे सीरीज़ पर आप सुन सकते हैं रिकी पोंटिंग की राय और साथ में सय्यद किरमानी का विश्लेषण.

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान बाइचुंग भूटिया को इंडियन फुटबॉल फेडरेशन ने सम्मानित किया है. यह सम्मान उन्हें भारत के लिये अब तक 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये दिया गया. इस पर आप प्रतिक्रिया सुन सकते हैं ख़ुद बाइचुंग की और उनकी पत्नी माधुरी भूटिया की.

कार्यक्रम के अंत में आप सुन सकते हैं एक ख़ास बातचीत चैंपियन्स लीग में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाली ट्रिनिडाड और टोबेगो टीम के कप्तान डैरन गंगा के साथ. वो अपने भारतीय मूल के बारे में चर्चा कर रहे हैं.




बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.