Advertisement

भारतीय मूल के ट्रिनिडाड कप्तान

डैरन गंगा

डैरन गंगा भारतीय मूल के हैं

चैंपियन्स लीग ट्वेंटी-ट्वेंटी प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको हैरान कर देने वाली टीम ट्रिनिडाड एंड टोबेगो के कप्तान डैरन गंगा भारतीय मूल के हैं.

वैसे ट्रिनिडाड एंड टोबेगो की टीम के नौ खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारतीय मूल के ही हैं.

कप्तान डैरन गंगा का जन्म ट्रिनिडाड एंड टोबेगो के एक छोटे से गांव बैरकपोर में हुआ था लेकिन वो कहते हैं कि भारत से उनका ख़ास नाता है.

ये दूसरी बार है जब डैरन भारत आये हैं. उनके भई शरविन गंगा भी ट्रिनिडाड एंड टोबेगो की टीम के लिये खेलते हैं और उनका ये पहला भारत दौरा है.

"मेरे लिये ये एक सुखद अनुभव है कि मैं अपने पूर्वजों के देश आया हूं. हमने इस दौरे में भरपूर मज़ा उठाया है", डैरन कहते हैं.

"मैं जब छोटा था तब मैं भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच हुए क्रिकेट मैच देखता था. वेस्ट इंडीज़ में कई लोग भारतीय टीम के बहुत बड़े फ़ैन हैं".

मैं जब छोटा था तब मैं भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच हुए क्रिकेट मैच देखता था. वेस्ट इंडीज़ में कई लोग भारतीय टीम के बहुत बड़े फ़ैन हैं

डैरन गंगा

डैरन गंगा कहते हैं कि वेस्ट इंडीज़ की टीम के अलावा उन्हें भारत और पाकिस्तान की टीमें बहुत पसंद हैं. इनमें कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं."

"मुझे सचिन तेंदुलकर बहुत पसंद हैं. इतने सफल और महान क्रिकेट खिलाड़ी होने के बावजूद उनमें इतनी विनम्रता है".

डैरन कहते हैं कि वो आईपीएल में भी ज़रूर खेलना चाहेंगे."अगर सही प्रस्ताव मिलता है तो आईपीएल में खेलना एक अच्छा अनुभव रहेगा लेकिन इस बारे में मैंने कुछ ठोस फ़ैसला नहीं लिया है".

डैरन को चैंपियन्स लीग का ये अनुभव बहुत भाया है लेकिन उन्हें इस बात से निराशा ज़रूर है कि कोई भी भारतीय टीम सेमी फ़ाइनल तक नहीं पहुंच पाई. उनके मुताबिक़ अगर कोई भारतीय टीम आगे तक पहुंच पाती तो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में चैंपियन्स लीग को लेकर ज़्यादा उत्साह होता.

डैरन भारतीय खाने के भी बहुत बड़े प्रशंसक हैं और कहते हैं कि कैरिबियन का खाना भी यहां से मिलता जुलता है. वो अपने देश वापस हैदराबाद की बिरयानी की यादों के साथ जा रहे हैं.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.