Advertisement

त्रिनिदाद एंड टोबैगो फ़ाइनल में

त्रिनिदाद एंड टोबैगो

त्रिनिदाद एंड टोबैगो की लगातार जीत ने लोगों को चकित किया है

हैदराबाद में हुए चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 के दूसरे सेमीफ़ाइनल में त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने केप कोबराज़ को सात विकेट से हरा दिया है और फ़ाइनल में पहुँच गई है.

दिल्ली में हुए पहले सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया की ही दो टीमें आमने-सामने थीं और न्यू साउथ वेल्स ने विक्टोरिया बुश रेंजर्स को हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली थी.

इस तरह शुक्रवार को होने वाले फ़ाइनल में अब न्यू साउथ वेल्स का मुक़ाबला त्रिनिदाद एंड टोबैगो से होगा.

दूसरे सेमीफ़ाइनल में केप कोबराज़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जेपी डूमिनी के नाबाद 61 और हर्शेल गिब्स के 42 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में पाँच विकेट खोकर 175 रन बनाए.

इसके जवाब में त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने ब्रावो के नाबाद 58 और डेरेन गंगा के नाबाद 44 रनों के साथ बीसवें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया.

उसे सिर्फ़ तीन विकेट ही गँवाने पड़े.

वैसे उसकी सलामी जोड़ी विलियम पार्किंस और एडियन बरान ने पहले पाँच ओवरों में ही 53 रन बनाकर पहले ही मज़बूत नींव रख दी थी.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.