Advertisement

बीबीसी फ़न एंड गेम्स

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर डेली डेयरडेविल्स की कप्तानी कर रहे हैं

बीबीसी फ़न एंड गेम्स में इस हफ़्ते आप चर्चा सुन सकते हैं क्रिकेट और हॉकी की.

इंग्लैंड को वनडे सीरिज़ में 6-1 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफ़ी जीत ली. आप इस पर प्रतिक्रिया सुन सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग की बात. साथ ही सुनिए मैन ऑफ़ द मैच रहे शेन वॉटसन को.

इस ऑडियो/वीडियो के लिए आपको फ़्लैश प्लेयर के नए संस्करण की ज़रुरत है

किसी और ऑडियो/वीडियो प्लेयर में चलाएँ

टीम इंडिया तो चैम्पियंस ट्रॉफ़ी में फ़िसड्डी साबित हुई. वो ग्रुप स्टेज पर ही मुक़ाबले से बाहर हो गई. इसकी वजह थी टीम के कई खिलाड़ियों का चोटिल होना.

तो ऐसा क्यों हो रहा है टीम इंडिया के साथ. जानिए एक विशेष चर्चा में जिसमें शामिल हैं अजित वाडेकर, अंशुमन गायकवाड, चंदू बोर्डे और मदन लाल.

कार्यक्रम में आप सुन सकते हैं चर्चा फ़िलहाल भारत में चल रही चैम्पियंस लीग 20-20 की. चैंपियंस लीग में भारत से डेक्कन चार्जर्स, बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स और डेल्ही डेयरडेविल्स भाग ले रहे हैं.

आप सुन सकते हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान अनिल कुंबले को इस लीग के बारे में अपनी राय जताते हुए.

इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से आई टीम विक्टोरिया बुश रेंजर्स के खिलाड़ी ब्रेट ली बता रहे हैं कि क्यों इस टीम के लिए खेलना उनके लिये बहुत ख़ास है.

हॉकी में जानिए कि क्यों आजकल भारतीय टीम कनाडा का दौरा कर रही है. स्पेन के कोच होसे ब्रासा टीम को क्यो नये गुर सिखा रहे हैं ये आप उन्हीं से जान सकते हैं.

भारतीय टीम के खिलाड़ी रमनदीप सिंह और अर्जुन हलप्पा को भी आप सुन सकते हैं.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.