'नहीं दी सेक्स की सलाह'

भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई दस्तावेज़ तैयार नहीं किया है कि जिसमें क्रिकेटरों को सलाह दी गई है कि खेल बेहतर करने के लिए सेक्स करना चाहिए.

गैरी कर्स्टन ने कहा है कि इस दस्तावेज़ को तैयार करने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी.

उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की और एक लिखित बयान पढ़ कर सुनाया.

कर्स्टन ने कहा, "इन बयानों से मुझे बेहद दुख पहुँचा है जिसमें कहा है कि मैने खिलाड़ियों को सलाह दी है कि अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए वे यौन संबंध बनाएँ. मेरा परिवार इस विवाद से दुखी है."

कर्स्टन ने कहा कि ये दस्तावेज़ पैडी अप्टन ने बनाया है जो मेंटल कनडिशनिंग विशेषज्ञ हैं और उन्होंने इसे दो दिन पहले ही पढ़ा है.

एक भारतीय अख़बार ने ये ख़बर छापी थी कि भारतीय टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने खिलाड़ियों के लिए कुछ बेहद दिलचस्प नसीहतें दे रखीं हैं.

जैसे कि उन्हें क्या खाना चाहिए, क्या नहीं. और ये भी कि सैक्स कैसे आपके खेल के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है. भारतीय टीम और बोर्ड ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.