[an error occurred while processing this directive]
[an error occurred while processing this directive]

भारत ने सिरीज़ पर कब्ज़ा किया

भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच सेंट लूसिया में चौथा और आख़िरी वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इसके साथ ही भारत ने ये वनडे सिरीज़ 2-1से अपने नाम कर ली है.

भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ़ द सिरीज़ चुना गया. तीसरे वनडे मैच में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था.

रविवार को आख़िरी मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया. बारिश की वजह से मैच कुछ देरी के साथ शुरू हुआ.

पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को बड़ी सफलता मिली जब सलामी बल्लेबाज़ क्रिस गेल खाता खोले ईशांत शर्मा की गेंद पर आउट हो गए.

मैच रुकने के समय वेस्टइंडीज़ ने एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए थे.

इसके बाद ख़राब मौसम के कारण मैच दोबारा शुरु ही नहीं हो सका और इसे रद्द कर दिया गया.

भारत से बाहर जाकर जीतना एक सुखद एहसास है. मैं ख़ुशकिस्मत हूँ कि हमारी टीम बहुत अच्छी है

महेंद्र सिंह धोनी

'युवराज बल्लेबाज़ी की रीढ़'

अपना पुरस्कार लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा," भारत से बाहर जाकर जीतना एक सुखद एहसास है. मैं ख़ुशकिस्मत हूँ कि हमारी टीम बहुत अच्छी है."

युवराज की तारीफ़ करते हुए धोनी ने कहा कि वे भारतीय बल्लेबाज़ी की रीढ़ हैं और हमेशा ज़िम्मेदारी से खेलते हैं. युवराज ने पहले मैच में शतक जड़ा था.

पहला और तीसरा वनडे भारत के खाते में गया था.लेकिन दूसरे मुक़ाबले में वेस्टइंडीज़ ने जीत हासिल की थी.

बारिश से प्रभावित तीसरे मैच में भारत ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत वेस्टइंडीज़ को छह विकेट से हराया था. ये मुकाबला काफ़ी रोमांचक रहा था और फ़ैसला अंतिम ओवर में हुआ था.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.
[an error occurred while processing this directive]