Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज़ का ताज़ा स्कोर

धोनी

भारत इस सिरीज़ में 2-1 से आगे है

भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच चौथा और आख़िरी वनडे मुक़ाबला बारिश की वजह से अपने नियत समय पर शुरू नहीं हो सका है.क्लिक करें क्लिक करें

हालाँकि भारत ने टॉस जीतकर पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया है.क्लिक करें

चौथा मुक़ाबला सेंट लूसिया में खेला जाना है.भारत चार वनडे मैचों की श्रृंखला में पहले ही 2-1 से आगे है.

पहला और तीसरा वनडे भारत के खाते में गया था.लेकिन दूसरे मुक़ाबले में वेस्टइंडीज़ ने जीत हासिल की थी.

क्लिक करें मैच का विस्तृत स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें.

भारत के लिए यह मुक़ाबला काफ़ी अहम है क्योंकि अगर भारत ये मुक़ाबला जीतता है तो वो श्रृंखला पर क़ाबिज़ हो जाएगा.

पहले मैच में भारतीय जीत के हीरो रहे युवराज सिंह जिन्होंने शानदार शतक जमाया था.

लेकिन दूसरे मुक़ाबले में भारतीय बल्लेबाज़ बुरी तरह फ़्लॉप रहे और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ कर कोई और बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर सका. जबकि बारिश से प्रभावित तीसरे वनडे मैच में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत मिली थी.

भारतीय टीम में कोई बजलाव नहीं किया गया है.

टीम इस प्रकार है-

भारत:गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, दिनेश कार्तिक, यूसुफ़ पठान, नायर, रुद प्रताप सिंह, आशीष नेहरा, आरजी शर्मा और ईशांत शर्मा.

वेस्ट इंडीज़: क्रिस गेल, आर मोर्टन, राम नरेश सरवन, शिवनारायण चंद्रपॉल, ड्वेन ब्रावो, डीएम ब्रावो, दिनेश रामदीन, जर्मन टेलर, डी बर्नार्ड, एस बेन, रवि राम पॉल.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.