ऐशेज़ के लिए संघर्ष

ऐशेज़ सिरीज़ क्रिकेट की दुनिया की एक महागाथा है. एक छोटे से बर्तन में रखे राख के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी वर्ष 1882 से मैदान पर संघर्ष कर रहे हैं. एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में ऐशेज़ पर क़ब्ज़ा करने के लिए मैदान पर उतरेगी.
















