Advertisement

फ़ाइनल विलियम्स बहनों में

विंबलडन के महिला वर्ग का फ़ाइनल मुक़ाबला विलियम्स बहनों के बीच होगा. शनिवार को फ़ाइनल में सरीना अपनी बहन वीनस विलियम्स से भिड़ेंगी.

विलियम्स बहनें वीनस और सरीना

शनिवार को फ़ाइनल में सरीना अपनी बहन वीनस विलियम्स से भिड़ेंगी

सरीना ने सेमीफ़ाइनल में कड़े मुकाबले में रूस की येलेना देमेन्तिएवा को 6-7 (4-7) 7-5, 8-6 से हराया.

सरीना को ये मैच जीतने में दो घंटे 48 मिनट का समय लगा. पिछले कुछ सालों में ये विंबलडन में महिला वर्गा में सबसे लंबा सेमीफ़ाइनल था.

वहीं वीनस का मुकबला रूस की दिनारा सफ़ीना से था और इस मैच का नज़ारा एकदम उलट था. वीनस ने नंबर एक खिलाड़ी दिनारा को 6-1, 6-0 से शिकस्त दी.

टेनिस में महिला वर्ग में अकसर ये आलोचना हो रही है कि दिनारा सफ़ीना बिना कोई ग्रैंड स्लैम जीते ही नंबर एक खिलाड़ी बन गई हैं.

दिनारा विंबलडन में भी ये कुचक्र नहीं तोड़ पाईं. वीनस ने मैच केवल 51 मिनट में जीत लिया.

मैच के बाद वीनस ने बीबीसी से बातचीत में कहा, "ये मेरा आठवाँ फ़ाइनल है. यहाँ दोबारा पहुँचना किसी सपने के सच होने जैसा है."

पुरुष वर्ग में शुक्रवार को ब्रिटेन के एंडी मरे सेमीफ़ाइनल मैच खेलेंगे. अगर वे जीत जाते हैं तो विंबलडन के फ़ाइनल में पहुँचने वाले वे 71 सालों में पहले ब्रितानी खिलाड़ी बन जाएँगे.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.