
लिएंडर पेस और लूकास ड्लोही की जोड़ी ने डिक नॉर्मन और वेस्ली मूडी की जोड़ी को हराया
भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लूकास ड्लोही कीजोड़ी ने फ़्रेंच ओपन टेनिस का पुरुष युगल ख़िताब जीत लिया है. उन्होंने बेल्जियम के डिक नॉर्मन और दक्षिण अफ़्रीका के वेस्लीमूडी की जोड़ी को 3-6, 6-3, 6-2 से हराया.
पुरुष युगल श्रेणी में पेस इससे पहले चार ग्रैंड स्लैम मुक़ाबलेजीत चुके हैं पर ड्लोही के साथ उनकी जोड़ी की यह पहली जीत है.
यह जोड़ी इससे पहले 2008 में यूएस ओपन केफ़ाइनल तक पहुँचकर हार चुकी है.
शानदार प्रदर्शन
तीसरी वरीयता प्राप्त पेस और ड्लोही की जोड़ी ने पहला सेट खोकरअगले दो सेटों में शानदार प्रदर्शन किया और ख़िताब अपने नाम कर लिया.
पहले सेट में 3-6 से हारने के बाद पेस और ड्लोही ने खेल का स्तरऊँचा किया और अगले दोनों सेट बिना किसी मुश्किल के 6-3, 6-2 से जीत लिया.
पुरुष डबल्स के सेमी फ़ाइनल में पेस और ड्लोही का मुक़ाबलाशीर्ष वरीयता प्राप्त कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद ज़िमोनइच कीजोड़ी से हुआ था.
जानकार बताते हैं कि सेमीफ़ाइनल का मुक़ाबला पेस और ड्लोही केलिए निर्णायक था पर उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6 और7-6 से मात दी.
लिएंडर पेस का ये मैच देखने महिला टेनिस की महान हस्ती मार्टिनानवरातिलोवा भी पहुँचीं थी.
मार्टिना नवरातिलोवा के साथ जोड़ी बनाकर लिएंडर पेस ने वर्ष2003 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता था.














