Advertisement

कामरान ख़ान के एक्शन पर सवाल

कामरान ख़ान

कामरान ख़ान ने प्रथम श्रेणी का कोई मैच नहीं खेला है.

इंडियन प्रीमयर लीग (आईपील) के दूसरे सीज़न में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे उभरते हुए गेंदबाज़ कामरान ख़ान के लिए बुरी ख़बर है.

अंपायरों ने उनके गेंदबाज़ी एक्शन पर सवाल उठाया है और आधिकारिक रूप से इसकी शिकायत की है.

गुरुवार को सेंचुरियन में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया था. इस मैच के दौरान अंपायर रूडी क्वेर्ज़न और जीए बैक्सटर को शक हुआ कि कुछ गेंदों के दौरान कामरान ख़ान का एक्शन ग़लत है.

मैच के बाद मैच के फुटेज मंगाए गए और तीनों अंपायरों ने इसका गहराई से अध्ययन किया. इसमें टीवी अंपायर अमिष साहेबा भी शामिल थे.

तीनों अंपायरों ने यह फ़ैसला किया कि एमसीसी के क्रिकेट के नियम 24/3 के तहत कार्रवाई की आवश्यकता है.

उस मैच के रेफ़री थे गुंडप्पा विश्वनाथ. आईपीएल ने यह मामला राजस्थान रॉयल्स के टीम प्रबंधन और आईपीएल की तकनीकी समिति के पास भेज दिया है.

रिपोर्ट

आईपीएल के चेयरमैन ललित मोदी ने बताया कि उन्हें अंपायरों की रिपोर्ट की एक कॉपी आधिकारिक रूप से हासिल हुई है.

मुझे तीनों अंपायरों की रिपोर्ट और वीडियो फ़ुटेज भेजी गई है. अब यह मामला राजस्थान रॉयल्स के टीम प्रबंधन और आईपीएल की तकनीकी समिति के पास भेज दिया गया है

ललित मोदी

उन्होंने बताया, "मुझे तीनों अंपायरों की रिपोर्ट और वीडियो फ़ुटेज भेजी गई है. अब यह मामला राजस्थान रॉयल्स के टीम प्रबंधन और आईपीएल की तकनीकी समिति के पास भेज दिया गया है."

उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ के रहने वाले कामरान ख़ान ग़रीब परिवार से हैं और राजस्थान रॉयल्स की टीम में पहुँचने की उनकी कहानी पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय है.

ड़ी मशक्कत और परेशानी के बाद मुंबई में एक ट्वेन्टी-20 मैच खेलने पहुँचे कामरान ख़ान ने राजस्थान रॉयल्स के निदेशक डेरेन बेरी को काफ़ी प्रभावित किया.

उसके बाद तो वे कप्तान शेन वॉर्न की भी पसंद बन गए. 18 वर्षीय कामरान ख़ान ने प्रथम श्रेणी का कोई भी मैच नहीं खेला है.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.