Advertisement

डबल्स में सानिया जीतीं, पेस हारे

पेस-ड्लोही

फ़्रेंच ओपन विजेता पेस-ड्लोही विंबलडन में पहले ही दौर में बाहर हो गए

फ़्रेंच ओपन का डबल्स जीतने वाले भारत के लिएंडर पेस और लुकास ड्लोही की जोड़ी विंबलडन से बाहर हो गई है, वहीं सानिया डबल्स में जीत गई हैं.

सानिया मिर्ज़ा और चिया जुंग चुआंग की जोड़ी ने अमरीका की जिल क्रेबास और कार्ली गुलिकसन को 6-4, 6-2 से हराया और दूसरे दौर में जगह बना ली.

सानिया और ताइपे की चुआंग को पहले सेट में अमरीकी जोड़ी से कड़ी चुनौती मिली और उन्हें चौथे गेम में आठवें ब्रेक प्वाइंट तक इंतजार करना पड़ा.

अमरीकी जोड़ी ने हालांकि अगले गेम में दूसरे मौके पर ब्रेक प्वाइंट लेकर जल्द ही बराबरी कर ली.

सानिया और चुआंग ने हालांकि अपने अनुभव का इस्तेमाल करके दसवें गेम में ब्रेक प्वाइंट लेकर पहला सेट अपने नाम किया.

दूसरे सेट में भी दोनों जोड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला लेकिन इस बार सानिया और चुआंग ने दबदबा बनाए रखा तथा छठे और आठवें गेम में क्रेबास और गुलिकसन की सर्विस तोड़कर मैच जीता.

पुरुषों के डबल्स मुक़ाबलों में पेस और ड्लोही को अमरीका के गैर वरीय जेम्स ब्लैक और मार्डी फिश ने सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-3 से हराया.

पेस और उनके साथी ने 11 डबल फॉल्ट किए और तालमेल में कमी की वजह से कई आसान मौकों पर भी मात खा गए.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.