|
|
 |
शुक्रवार, 10 अक्तूबर, 2003 को 08:43 GMT तक के समाचार नाथन एस्टल ने शतक बनाया
|
 हरभजन सिंह ने स्टाइरिस को आउट किया
|
भारत के ख़िलाफ पहले टेस्ट में नाथन एस्टल न्यूज़ीलैंड की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं.
एस्टल ने शानदार शतक बनाया और वे अभी भी पिच पर टिके हुए हैं.
ताज़ा समाचार मिलने तक न्यूज़ीलैंड ने अपनी पहली पारी में पाँच विकेट पर 221 रन बना लिए हैं.
 ज़हीर ख़ान ने तीन विकेट लिए | एस्टल 102 रन बनाकर खेल रहे हैं. ओरम तीन रन पर उनका साथ निभा रहे हैं.
मैकमिलन 54 रन बनाकर सहवाग की गेंद पर आउट हुए. न्यूज़ीलैंड को फॉलोऑन बचाने के लिए 301 रनों की ज़रूरत है.
भारत ने अपनी पहली पारी पाँच विकेट पर 500 रन बनाकर समाप्त घोषित कर दी थी.
जिसमें राहुल द्रविड़ के 222 रन और कप्तान सौरभ गांगुली के नाबाद 100 रन शामिल थे.
अहमदाबाद में चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन तीन विकेट पर 41 रन से आगे खेलते हुए न्यूज़ीलैंड को पहला झटका स्कॉट स्टाइरिस के विकेट के रूप में मिला.
स्टाइरिस 34 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर आउट हुए.
उस समय न्यूज़ीलैंड का स्कोर था 104 रन. इस स्कोर पर एस्टल का साथ देने आए क्रेग मैकमिलन.
दोनों ने मिलकर न्यूज़ीलैंड की पारी को संभालने की कोशिश की.
पाँचवें विकेट के लिए दोनों के बीच 91 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई.
मैच के तीसरे दिन भारत की ओर से स्पिनरों अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने कमान संभाली.
कुंबले ने जहाँ काफ़ी कसी हुई गेंदबाज़ी की, वहीं हरभजन सिंह ने विकेट तो लिया लेकिन उनकी गेंद पर रन भी बने.
दूसरा दिन
अहमदाबाद में दूसरे दिन का खेल भारतीय खिलाड़ियों राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली के नाम रहा.
राहुल द्रविड़ ने जहाँ अपने टेस्ट जीवन का सर्वाधिक स्कोर खड़ा किया, वहीं गांगुली ने 10वाँ टेस्ट शतक जमाया.
 द्रविड़ ने 222 रन बनाए | द्रविड़ 222 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गांगुली ने 100 रन बनाने के बाद पारी समाप्त घोषित कर दी.
इससे पहले वीवीएस लक्ष्मण ने भी द्रविड़ का अच्छा साथ निभाया.
लक्ष्मण 64 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गांगुली 100 और पार्थिव पटेल 29 रन पर नाबाद रहे.
न्यूज़ीलैंड की ओर से सबसे अधिक दो विकेट डेनियल वेटोरी को मिले.
भारत के 500 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड को मैच के दूसरे दिन झटके पर झटके झेलने पड़े.
एक समय तो उनके तीन विकेट 17 रन पर ही गिर गए थे. तीनों विकेट ज़हीर ख़ान को मिले थे. |
|
|
|