|
|
 |
गुरुवार, 09 अक्तूबर, 2003 को 11:41 GMT तक के समाचार न्यूज़ीलैंड भारी दबाव में
|
 द्रविड़ और लक्ष्मण के बीच महत्त्वपूर्ण साझेदारी हुई
|
भारत के 500 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में न्यूज़ीलैंड ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 41 रन बनाए हैं.
तीनों विकेट ज़हीर ख़ान को मिले. स्कॉट स्टाइरिस 10 और नाथन एस्टल 13 रन पर खेल रहे हैं.
मार्क रिचर्डसन छह और लू विंसेंट सात रन बनाकर आउट हुए. कप्तान स्टीफ़ेन फ़्लेमिंग सिर्फ़ एक रन बनाकर ज़हीर ख़ान की गेंद पर बोल्ड हो गए.
 गांगुली ने अपना 10वाँ टेस्ट शतक बनाया |
इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी पाँच विकेट पर 500 रन पर समाप्त घोषित कर दी थी.
कप्तान सौरभ गांगुली 100 और विकेट कीपर पार्थिव पटेल 29 रन पर नाबाद रहे.
उप कप्तान राहुल द्रविड़ के बाद कप्तान सौरभ गांगुली ने भी शतक लगाया. यह गांगुली के टेस्ट जीवन का 10 वाँ शतक हैं.
राहुल द्रविड़ शानदार 222 रन बनाकर आउट हो गए. यह उनके टेस्ट जीवन का सर्वाधिक स्कोर है.
इससे पहले उन्होंने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ 2000-01 सीरिज़ के दिल्ली टेस्ट में नाबाद 200 रन और फिर 2002 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ओवल में 217 रनों की पारी खेली थी.
पाँचवें विकेट के लिए द्रविड़ और गांगुली के बीच 182 रनों की साझेदारी हुई.
मैच के दूसरे दिन भारत ने तीन विकेट पर 249 रनों से आगे खेलना शुरू किया.
वीवीएस लक्ष्मण 64 रन के निजी स्कोर पर डेनियल वेटोरी का शिकार बने.
लक्ष्मण ने विटोरी की गेंद पर वाइसमैन के हाथों कैच होने से पहले इस पारी में आठ चौके लगाए.
इस तरह लक्ष्मण और द्रविड़ के बीच 130 रन की महत्त्वपूर्ण साझेदारी हुई.
पहले दिन का खेल
भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 249 रन बनाए थे और उस समय द्रविड़ 110 और लक्ष्मण 56 रन बनाकर खेल रहे थे.
 उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे तेंदुलकर | भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया मगर सलामी बल्लेबाज़ वीरेंदर सहवाग जल्द ही आउट हो गए थे.
सहवाग ने धुआँधार बल्लेबाज़ी करने की कोशिश की और 32 गेंद में 29 रन बनाकर डैरियल टफ़ी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे.
चोपड़ा 42 रन बनाकर विटोरी की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने इस दौरान चार चौके लगाए और जब वह आउट हुए तब भारत का स्कोर 107 रन था.
उसके बाद आए सचिन तेंदुलकर ने सँभलकर खेलना शुरू किया मगर वह ज़्यादा देर तक विकेट पर टिक नहीं सके.
जब वह आठ के निजी स्कोर पर आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 134 रन था. |
|
|
|