|
|
 |
बुधवार, 08 अक्तूबर, 2003 को 21:01 GMT तक के समाचार बहिष्कार का ख़तरा टला
|
|
इंगलैंड की राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टीम के खिलाड़ी तुर्की के ख़िलाफ़ यूरोपीय चैम्पियनशिप पात्रता मैच में खेलने के लिए राज़ी हो गए हैं.
इससे पहले उन्होंने मैच के बहिष्कार की धमकी दी थी.
 भरोसेमंद खिलाड़ियों में से हैं रियो | टीम के खिलाड़ियों ने रियो फ़र्डिनांड मामले में देश के फ़ुटबॉल संघ की भूमिका की आलोचना की है.
सारा विवाद टीम की रक्षा पंक्ति के महत्वपूर्ण खिलाड़ी फ़र्डिनांड को तुर्की के ख़िलाफ़ घोषित संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किए जाने को लेकर शुरू हुआ था.
शनिवार को तुर्की में यूरो चैंपियनशिप के पात्रता मैच में दोनों टीमों की भिड़ंत हो रही है.
फ़ुटबॉल संघ ने एक मादव दवाओं के सेवन संबंधी एक परीक्षण के लिए उपस्थित नहीं होने के कारण रियो फ़र्डिनांड को दंड दिया है.
फ़र्डिनांड का कहना है कि घर बदलने में व्यस्त होने की वज़ह से वह भूल गए थे कि उन्हें मादक दवाओं के सेवन संबंधी परीक्षण के लिए उपस्थित होना है.
मैं उम्मीद करता हूँ कि अब हम फ़ुटबॉल पर 200 फ़ीसदी ध्यान केंद्रित कर सकें | | टीम के मैनेजर एरिक्सन | बुधवार रात इंगलैंड टीम के मैनेजर स्वेन गोरान एरिक्सन और राष्ट्रीय फ़ुटबॉल संघ के मुख्य प्रशासक मार्क पैलियोज़ ने टीम के सदस्यों के मैच में भाग लेने के लिए राज़ी होने की घोषणा की.
एरिक्सन ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूँ कि अब हम फ़ुटबॉल पर 200 फ़ीसदी ध्यान केंद्रित कर सकेंगे."
उन्होंने कहा, "रियो के प्रति खिलाड़ियों के रवैये से साफ ज़ाहिर है कि उनमें अटूट एकता है. मुझे पक्का यक़ीन है शनिवार को हम इस बात की मिसाल देखेंगे." |
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
इंगलैंड फ़ुटबॉल |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|