BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 खेल और खिलाड़ी
बुधवार, 08 अक्तूबर, 2003 को 12:10 GMT तक के समाचार
मैकगिल टीम में शामिल
स्टुअर्ट मैकगिल को टीम में जगह दी गई है
स्टुअर्ट मैकगिल को टीम में जगह दी गई है

ऑस्ट्रेलिया ने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है.

ग्लेन मैकग्रा की जगह टीम में शामिल किए गए ब्रैड विलियम्स को अंतिम 11 खिलाड़ियों में जगह नहीं मिल पाई है.


ज़िम्बाब्वे के कई खिलाड़ियों को मैं जानता तक नहीं. लेकिन मैं इतना ज़रूर जानता हूँ कि वे हमेशा मैदान पर हरसंभव कोशिश करते हैं

स्टीव वॉ
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने तीन तेज़ गेंदबाज़ के साथ लेग स्पिनर स्टुअर्ट विलियम्स को टीम में शामिल किया है.

टीम प्रबंधन ने विलियम्स के नाम पर भी विचार किया, लेकिन पिच में उतनी तेज़ी न होने के कारण चौथे तेज़ गेंदबाज़ को मौक़ा न दिए जाने का फ़ैसला किया.

जेसन गिलेस्पी और ब्रेट ली नई गेंद से आक्रमण की शुरुआत करेंगे और उनकी सहायता करेंगे एंडी बिकल.

मजबूत टीम होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान स्टीव वॉ ज़िम्बाब्वे को आसानी से नहीं ले रहे.

स्टीव वॉ ने कहा, "ज़िम्बाब्वे के कई खिलाड़ियों को मैं जानता तक नहीं. लेकिन मैं इतना ज़रूर जानता हूँ कि वे हमेशा मैदान पर भरसक कोशिश करते हैं. वे जिस तरह क्रिकेट खेलते हैं, मुझे वो भी पसंद है."

चुनौती

दूसरी ओर ज़िम्बाब्वे के कप्तान हीथ स्ट्रीक ने कहा है कि वे विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम की किसी भी ग़लती का फ़ायदा उठाने का मौक़ा नहीं चूकेंगे.

स्ट्रीक ने कहा, "वे भी मनुष्य हैं और उनसे भी ग़लतियाँ हो सकती हैं."


स्ट्रीक चुनौती के लिए तैयार
उन्होंने कहा कि अगर ज़िम्बाब्वे की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया, तो हमारे लिए भी टेस्ट में मौक़ा रहेगा.

हीथ स्ट्रीक की कप्तानी वाली ज़िम्बाब्वे की टीम में एंडी फ़्लावर, मरे गुडविन, हेनरी ओलंगा जैसे खिलाड़ी नहीं हैं.

ज़िम्बाब्वे की राजनीतिक स्थिति का भी क्रिकेट पर असर पड़ा है और इन खिलाड़ियों ने विरोध में क्रिकेट खेलना छोड़ा है.

53 टेस्ट खेल चुके हीथ स्ट्रीक टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं.

1992 में टेस्ट खेलने वाले देश का दर्जा हासिल करने के बाद भी ज़िम्बाब्वे को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए निमंत्रण मिलने में 11 साल लग गए.
 
 
अन्य ख़बरें
06 अक्तूबर, 2003
ग्लेन मैकग्रा नहीं खेलेंगे
02 अक्तूबर, 2003
क्या स्टीव संन्यास लेंगे?
01 अक्तूबर, 2003
गाली-गलौज की तो . . .
इंटरनेट लिंक्स
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
बहिष्कार का ख़तरा टला
कितनी तेज़ मुनाफ़ की गेंदें
दक्षिण अफ़्रीका की जीत
यह सज़ा नहीं है: धनराज
रोमांचक मुक़ाबले में पाक जीता







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK