|
|
 |
मंगलवार, 07 अक्तूबर, 2003 को 14:19 GMT तक के समाचार दक्षिण अफ़्रीका की जीत
|
 स्मिथ ने भी अच्छी बल्लेबाज़ी की और 51 रन बनाए
|
दक्षिण अफ़्रीका ने फ़ैसलाबाद के तीसरे एक दिवसीय मैच में पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 13 रन से हरा दिया है.
इस मैच के बाद पाँच मैचों की सीरिज़ में पाकिस्तान अभी भी 2-1 से आगे है.
ख़राब रोशनी के कारण खेल 45 ओवर में ही रोक देना पड़ा और उस समय दक्षिण अफ़्रीका ने छह विकेट पर 221 रन बनाए थे.
 यासिर हमीद ने सबसे अधिक 72 रन बनाए | पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए थे.
दक्षिण अफ़्रीका की ओर से जैक कैलिस, ग्रैम स्मिथ और जैक रूडोल्फ़ ने शानदार पारी खेली.
पहली विकेट सिर्फ़ 10 रन पर गँवा देने के बाद कप्तान स्मिथ और कैलिस ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन जोड़े.
स्मिथ 51 रन बनाकर अब्दुल रज़्ज़ाक़ के शिकार बने.
जल्द ही जैक कैलिस भी 62 रन बनाकर शोएब अख़्तर की गेंद पर आउट हो गए.
लेकिन रूडोल्फ़ ने मोर्चा संभाले रहा. वे 46 रन के निजी स्कोर पर शोएब मलिक का शिकार बने.
उस समय दक्षिण अफ़्रीका का स्कोर था 206 रन. ख़राब रोशनी के कारण जब मैच रोकना पड़ा उस समय पोलक चार और हॉल 10 रन पर खेल रहे थे.
पाकिस्तान की ओर से शोएब अख़्तर ने तीन विकेट लिए.
पाकिस्तान
इससे पहले पाकिस्तान ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए.
पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक 72 रन सलामी बल्लेबाज़ यासिर हमीद ने बनाए.
ऑल राउंडर अब्दुल रज़्ज़ाक़ ने बिना आउट हुए 46 रन बनाए.
फ़ैसल इक़बाल ने 22 और मोहम्मद हफ़ीज़ ने 20 रनों का योगदान दिया.
इंज़माम-उल-हक़ की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी कर रहे युसूफ़ योहाना 18 रन ही बना पाए. शोएब मलिक भी 18 रन पर आउट हो गए.
दक्षिण अफ़्रीका की ओर से एंटिनी ने तीन और पीटरसन ने दो विकेट लिए. शॉन पोलक, नेल और हॉल को एक-एक विकेट मिला. |
|
|
|