BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 खेल और खिलाड़ी
बुधवार, 08 अक्तूबर, 2003 को 04:13 GMT तक के समाचार
भारत ने टॉस जीता
भारतीय टीम ने दो तेज़ गेंदबाज़ों को मौक़ा देने का फ़ैसला किया
भारतीय टीम ने दो तेज़ गेंदबाज़ों को मौक़ा देने का फ़ैसला किया

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.


न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन किया था और भारत के ख़िलाफ़ भी अच्छी तैयारी की है. फिर भी पलड़ा भारत का ही भारी रहेगा

अरुण लाल
अहमदाबाद की पिच पर भारतीय टीम ने दो तेज़ गेंदबाज़ और दो स्पिनरों को मौक़ा देने का फ़ैसला किया है.

ज़हीर ख़ान के साथ तेज़ गेंदबाज़ी की कमान संभालेंगे एल बालाजी.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर अरुण लाल के अनुसार भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच संघर्षपूर्ण और रोचक मुक़ाबला होने की उम्मीद है.

बीबीसी के साथ ख़ास बातचीत में उन्होंने कहा कि न्यूज़ीलैंड ने पिछले दो सालों में भारतीय उपमहाद्वीप में काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया है और ख़ासकर श्रीलंका में उनका प्रदर्शन काफ़ी उम्दा रहा था.

तैयारी

न्यूज़ीलैंड ने भी भारतीय पिचों के हिसाब से काफ़ी अच्छी तैयारी की है.

  अरुण लाल से बातचीत सुनने के लिए क्लिक करें

लेकिन अरुण लाल मानते हैं कि इन सबके बावजूद भारतीय टीम का ही पलड़ा भारी है.

अहमदाबाद की पिच के बारे में उन्होंने कहा कि शुरुआत में पिच पर नमी रहेगी और कुछ उछाल मिलने की भी संभावना है लेकिन बाद में पिच टूट सकती है और स्पिनरों को भी लाभ मिल सकता है.


कुंबले हरभजन के साथ स्पिन आक्रमण संभालेंगे
भारतीय चयन समिति ने इस बार सलामी बल्लेबाज़ के रूप में वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा को मौक़ा दिया है.

आकाश चोपड़ा ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है.

इसके अलावा विश्व कप में भारतीय टीम से बाहर रहे वीवीएस लक्ष्मण को टेस्ट टीम में जगह मिली है.

लेकिन युवराज सिंह को मौक़ा नहीं मिल पाया है. अरुण लाल के अनुसार भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों के नीचे के क्रम में खेलने के कारण युवा खिलाड़ियों को मौक़ा नहीं मिल पा रहा.

लेकिन उन्हें उम्मीद है कि शायद अगले टेस्ट में उन्हें मौक़ा मिल जाए.

भारतीय टीम में तेज़ गेंदबाज़ी की कमान संभालेंगे एल बालाजी और ज़हीर ख़ान.

अनिल कुंबले और हरभजन सिंह दो स्पिनर खेलेंगे और ज़रूरत पड़ी तो सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली भी गेंदबाज़ी कर सकते हैं.

न्यूज़ीलैंड की टीम के बारे में अरुण लाल ने बताया कि उनकी ख़ासियत ये है कि वे बहुत ज़्यादा तैयारी करते हैं और विपक्षी टीम के ख़िलाफ़ रणनीति भी अच्छी बनाते हैं.

उन्होंने कहा कि भले ही न्यूज़ीलैंड के पास स्टार खिलाड़ियों की कमी हो लेकिन उनके पास स्टीफ़ेन फ़्लेमिंग जैसा कप्तान है और वे कभी भी उलटफ़ेर कर सकते हैं.
 
 
अन्य ख़बरें
03 अक्तूबर, 2003
गांगुली फिर कप्तान बने
04 अक्तूबर, 2003
टीम में चार नए चेहरे
28 सितंबर, 2003
खिलाड़ियों को अब ज़्यादा पैसे
06 अक्तूबर, 2003
कितनी तेज़ मुनाफ़ की गेंदें
30 सितंबर, 2003
जडेजा फिर क्रिकेट की ओर
इंटरनेट लिंक्स
भारतीय क्रिकेट
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
बहिष्कार का ख़तरा टला
कितनी तेज़ मुनाफ़ की गेंदें
दक्षिण अफ़्रीका की जीत
यह सज़ा नहीं है: धनराज
रोमांचक मुक़ाबले में पाक जीता







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK