|
|
 |
शुक्रवार, 03 अक्तूबर, 2003 को 13:12 GMT तक के समाचार रोमांचक मुक़ाबले में पाक जीता
|
 शोएब अख़्तर ने दक्षिण अफ़्रीका के चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए
|
पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को एक रोमांचक मुक़ाबले में आठ रनों से हरा दिया है.
लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में जीत के लिए 278 रनों का पीछा कर रही दक्षिण अफ़्रीका की टीम 50 ओवर में छह विकेट पर सिर्फ़ 269 रन ही बना पाई.
इस जीत के साथ पाकिस्तान पाँच मैचों की सीरिज़ में 1-0 से आगे हो गया है.
सलामी बल्लेबाज़ बोएटा डिपेनार ने शानदार शतक बनाए और आख़िर तक आउट नहीं हुए, लेकिन उनकी यह शानदार पारी बेकार गई.
एक समय दक्षिण अफ़्रीका ने बिना किसी विकेट के नुक़सान के 138 रन बना लिए थे.
लेकिन कप्तान ग्राहम स्मिथ के शानदार 71 रन बनाकर आउट होते ही दक्षिण अफ़्रीका की पारी लड़खड़ा गई.
इसके बाद नील मैकेंज़ी के 62 रनों के अलावा कोई भी दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ पिच पर नहीं टिक सका.
पाकिस्तान की ओर से शोएब अख़्तर यानी रावलपिंडी एक्सप्रेस ने 49 रन देकर चार विकेट लिए.
एक विकेट मोहम्मद समी को मिला और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ.
पाकिस्तान
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए.
शोएब मलिक ने सबसे अधिक 82 रन बनाए और वे अंत तक आउट नहीं हुए.
यासिर हामिद ने 56 रन बनाए यूसुफ़ योहाना ने 68 रन.
दक्षिण अफ़्रीका के लिए ज़्याक्स कालिस ने दो विकेट लिए जबकि शॉन पॉलक और एंडी हॉल ने एक-एक विकेट लिया.
सुबह टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही.
 यासिर हमीद ने 56 रन बनाए | सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद हाफ़िज़ केवल पाँच रन बना कर पवेलियन लौट गए.
उसके बाद हामिद और योहाना ने पारी को संभाला और टीम के स्कोर को 100 रनों तक पहुँचाया.
फिर हामिद रन आउट हो गए और 167 रन बनते-बनते पाकिस्तान के चार खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे.
लेकिन कप्तान इंज़मामुल हक़ ने शोएब मलिक के साथ पाँचवे विकेट के लिए 64 रन जोड़े.
उनके बाद मैदान में उतर अब्दुल रज़्जाक केवल दो रन ही बना पाए. |
|
|
|