BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 खेल और खिलाड़ी
शुक्रवार, 03 अक्तूबर, 2003 को 10:48 GMT तक के समाचार
गांगुली फिर कप्तान बने
एक बार फिर कप्तान बने सौरभ गांगुली
एक बार फिर कप्तान बने सौरभ गांगुली

सौरभ गांगुली न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारत के कप्तान चुन लिए गए हैं.

वे अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के साथ होनेवाली त्रिकोणीय एकदिवसीय प्रतियोगिता में भी ये भूमिका निभाएँगे.

लगभग तीन साल पहले भारत की कप्तानी संभालने के बाद गांगुली 32 मैचों में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं.

इनमें से 13 टेस्ट भारत ने जीते हैं और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दोनो टेस्ट में जीत गांगुली को सबसे सफल भारतीय कप्तान बना सकती है.

अभी यह रिकॉर्ड मोहम्मद अज़हरुद्दीन के नाम है जिनकी कप्तानी में भारत ने 15 टेस्ट जीते.

अच्छा फ़ॉर्म

एक टेलीविज़न इंटरव्यू में सौरभ गांगुली ने भारतीय खिलाड़ी बहुत अच्छे फ़ॉर्म में हैं.

उन्होंने कहा, '' अगर हम श्रृंखला नहीं जीत पाते हैं तो हम यही समझेंगे कि हमने ज़रूर कोई गंभीर भूल की है."

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ भारतीय टीम की घोषणा शनिवार को होगी.

गांगुली ने कहा कि वे ऐसी टीम पसंद करेंगे जो संतुलित हो.

उन्होंने कहा, '' मै हमेशा ये मानता रहा हूँ कि हमारी तरफ़ पाँच अच्छे गेंदबाज़ों को होना चाहिए. आख़िरकार एक टेस्ट को जीतने के लिए 20 विकेट लेने की ज़रूरत पड़ती है."

"इसके अलावा एक अच्छा बल्लेबाज़ और एक ऑलराउंडर हो तो अच्छा रहेगा."
 
 
अन्य ख़बरें
16 सितंबर, 2003
भारतीय क्रिकेटरों की निगरानी
25 जुलाई, 2003
रैंकिंग सही: आईसीसी
21 अप्रैल, 2003
बारिश में बहा फ़ाइनल
20 अप्रैल, 2003
बारिश से फ़ाइनल टला
21 अप्रैल, 2003
अगर बारिश न हो तो..
कुछ और पढ़िए
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
बहिष्कार का ख़तरा टला
कितनी तेज़ मुनाफ़ की गेंदें
दक्षिण अफ़्रीका की जीत
यह सज़ा नहीं है: धनराज
रोमांचक मुक़ाबले में पाक जीता







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK