BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 खेल और खिलाड़ी
बुधवार, 01 अक्तूबर, 2003 को 20:53 GMT तक के समाचार
गाली-गलौज की तो . . .
ऑस्ट्रेलियाई टीम पर मैदान पर दुर्व्यवहार करने के आरोप हैं
ऑस्ट्रेलियाई टीम पर मैदान पर दुर्व्यवहार करने के आरोप हैं

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी मैदान पर ही गाली-गलौच करने के लिए बदनाम हैं लेकिन अब उन्हें अपने इस शौक के लिए ख़ामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है.

अगर अब उन्हें अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पाया गया तो उनपर पूरी उम्र के लिए प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि अगर खिलाड़ियों ने व्यवहार से जुड़ी नई आचार संहिता तोड़ी तो उन पर आजीवन प्रतिबंध लग सकता है.


अभद्र टिप्पणियों के भी आरोप
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर खेल के दौरान दुर्व्यवहार और गाली-गलौज के आरोप लगते रहे हैं और इसके लिए उनकी बड़ी आलोचना भी होती रही है.

बोर्ड के अनुसार अब अगर खिलाड़ियों ने जातीय या धार्मिक तौर पर कुछ अपशब्द कहे तो नई नीति के तहत उन पर पाँच मैचों से लेकर आजीवन तक का प्रतिबंध लग सकता है.

इसके अलावा खिलाड़ियों ने अगर अंपायर से कोई अभद्रता की या अनावश्यक अपील की तो इसके लिए भी खिलाड़ियों पर ज़ुर्माना लगाया जा सकता है.

स्पष्ट निर्देश

ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के ऑपरेंशन्स मैनेजर माइकल ब्राउन ने इस बारे में कहा, "हमने अपने खिलाड़ियों को स्पष्ट शब्दों में बता दिया है कि हम क्या चाहते हैं."

उन्होंने कहा कि 2003-04 के दौरान कड़े ज़ुर्माने लगाए जाएँगे.

ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध टीम की दो टेस्ट की सीरीज़ नौ अक्तूबर से शुरू हो रही है.


हमने अपने खिलाड़ियों को स्पष्ट शब्दों में बता दिया है कि हम क्या चाहते हैं

माइकल ब्राउन
इस साल मई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष मैल्कम ग्रे ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के वेस्टइंडीज़ दौरे पर बर्ताव की जाँच के आदेश दिए थे.

उस दौरान ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रा और वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ रामनरेश सरवन के बीच झड़प हो गई थी जिस पर मैक्ग्रा की काफ़ी आलोचना हुई थी.

बताया जाता है कि उसके बाद बोर्ड के अध्यक्ष जेम्स सदरलैंड ने टीम के कप्तान स्टीव वॉ से कहा था कि खिलाड़ियों की भावनाओं पर क़ाबू रखने पर विचार होना चाहिए.

ग्रे ने उस समय कहा था कि यूँ तो ये आईसीसी का मामला है मगर दीर्घकालिक तौर पर देखा जाए तो यह राष्ट्रीय संस्थाओं का काम होगा क्योंकि तभी खिलाड़ियों का बर्ताव सुधर सकेगा.

इसी तरह पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावसकर ने भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के व्यवहार की आलोचना की थी.
 
 
अन्य ख़बरें
20 जुलाई, 2003
ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड जीत
30 जुलाई, 2003
बदतमीज़ी से दुखी गावसकर
27 जुलाई, 2003
वॉ ने तेंदुलकर को पछाड़ा
25 जुलाई, 2003
रैंकिंग सही: आईसीसी
इंटरनेट लिंक्स
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
बहिष्कार का ख़तरा टला
कितनी तेज़ मुनाफ़ की गेंदें
दक्षिण अफ़्रीका की जीत
यह सज़ा नहीं है: धनराज
रोमांचक मुक़ाबले में पाक जीता







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK