BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 खेल और खिलाड़ी
रविवार, 28 सितंबर, 2003 को 09:17 GMT तक के समाचार
खिलाड़ियों को अब ज़्यादा पैसे
डालमिया खिलाड़ियों से बातचीत करके अंतिम फ़ैसला लेंगे
डालमिया खिलाड़ियों से बातचीत करके अंतिम फ़ैसला लेंगे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब खिलाड़ियों को तीन अलग अलग श्रेणियों में रखकर उनसे अनुबंध करेगी और उसी के अनुसार उन्हें भुगतान किया जाएगा.

बोर्ड इसके लिए सिद्धांत रुप से सहमत हो गया है और आमतौर पर खिलाड़ी भी इसके लिए तैयार हैं लेकिन कुछ बिंदुओं पर अभी खिलाड़ियों से चर्चा होनी है.


देश के लिए क्रिकेट खेलने वाले वालों को अब तीन श्रेणियों में बाँट दिया जाएगा और उनको होने वाला भुगतान अब उनके प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा

जगमोहन डालमिया
इस नए निर्णय के अनुसार घरेलू प्रथम श्रेणी के खिलाड़ियों और जूनियर खिलाड़ियों के मैच फ़ीस में बढ़ोत्तरी की जाएगी.

क्रिकेट बोर्ड के दो दिनों की आमसभा की बैठक के बाद फिर से अध्यक्ष चुने गए जगमोहन डालमिया ने बताया कि आमसभा ने इस मामले में अंतिम निर्णय लेने के लिए उन्हें अधिकृत किया है.

उन्होंने बताया, ''देश के लिए क्रिकेट खेलने वाले वालों को अब तीन श्रेणियों में बाँट दिया जाएगा और उनको होने वाला भुगतान अब उनके प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा.''

डालमिया ने बताया, ''बोर्ड को होने वाली कुल आय का तेरह प्रतिशत घरेलू प्रथम श्रेणी के खिलाड़ियों और जूनियर खिलाड़ियों में बाँट दिया जाएगा.''

बोर्ड के अध्यक्ष के अनुसार दस प्रतिशत से अधिक की राशि प्रथम श्रेणी के घरेलू खिलाड़ियों को दी जाएगी और कोई ढाई प्रतिशत जूनियरों को.

उन्होंने कहा कि जूनियरों को जेब खर्च की राशि देने के बाद बची हुई रकम उनके खाते में फिक्स्ड डिपॉज़िट में डाल दी जाएगी. इस राशि को वे 21 वर्ष का होने के बाद निकाल पाएँगे.

प्रथम श्रेणी के खिलाड़ियों के मामले में कुछ राशि तो मैच के दौरान ही दे दी जाएगी पर बची हुई राशि बैंक में फिक्स्ड डिपॉज़िट में डाल दी जाएगी जिससे वे जब रिटायर हों तो उनके पास पर्याप्त राशि हो.
 
 
अन्य ख़बरें
27 सितंबर, 2003
डालमिया तीसरी बार अध्यक्ष
21 जून, 2003
अनुबंध विवाद का आंशिक हल
18 सितंबर, 2003
टॉस करवाएगा एड्स पीड़ित
16 सितंबर, 2003
भारतीय क्रिकेटरों की निगरानी
14 सितंबर, 2003
सचिन का बल्ला तीन लाख में
इंटरनेट लिंक्स
भारतीय क्रिकेट
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
बहिष्कार का ख़तरा टला
कितनी तेज़ मुनाफ़ की गेंदें
दक्षिण अफ़्रीका की जीत
यह सज़ा नहीं है: धनराज
रोमांचक मुक़ाबले में पाक जीता







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK