BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 खेल और खिलाड़ी
बुधवार, 09 जुलाई, 2003 को 16:34 GMT तक के समाचार
भारतीय क्रिकेट में नया प्रयोग!
हो सकता है इस प्रतियोगिता में स्टीव वॉ और फ़्लेमिंग भी खेलें
हो सकता है इस प्रतियोगिता में स्टीव वॉ और फ़्लेमिंग भी खेलें

भारतीय क्रिकेट के वरिष्ठ अधिकारी देश में एक नई तरह की प्रतियोगिता शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं.

छह टीमों को लेकर दिन-रात की इस प्रस्तावित प्रतियोगिता में हर टीम चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है.


यह प्रतियोगिता 'कॉरपोरेट कप' कहलाएगी

जगमोहन डालमिया
इसका मतलब यह हुआ कि ब्रायन लारा, स्टीव वॉ, ब्रेट ली, शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन जैसे स्टार खिलाड़ी एक टीम का हिस्सा हो सकते हैं या फिर आमने-सामने भी हो सकते हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि प्रतियोगिता 'कॉरपोरेट कप' कहलाएगी.

अख़बार ने डालमिया के हवाले से कहा है कि इन टीमों को किसी भी विदेशी खिलाड़ी को अनुबंधित करने की इज़ाजत होगी.

इन टीमों में भारत के कई खिलाड़ी और विदेशी खिलाड़ियों को एक-साथ या एक दूसरे के ख़िलाफ़ खेलने का मौक़ा मिलेगा.

विचार-विमर्श

बोर्ड के अधिकारी अगले महीने इस योजना के बारे में विचार-विमर्श करेंगे.

इससे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट की तर्ज़ पर भारतीय घरेलू क्रिकेट का चेहरा भी बदल सकता है.


स्टार खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट से दूर ही रहते हैं
दरअसल घरेलू प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के खिलाड़ी ज़्यादा रुचि नहीं लेते और इस कारण इन मैचों में उपस्थिति भी ज़्यादा नहीं रहती.

इंग्लैंड में तो क्रिकेट में दर्शकों की गिरती संख्या के कारण काउंटी में एक नई प्रतियोगिता शुरू हुई है, जिसे 20-20 कप का नाम दिया गया है.

और इसका फायदा भी हुआ है, दर्शक 20 ओवरों के मैच को पसंद भी कर रहे हैं.
 
 
अन्य ख़बरें
09 जुलाई, 2003
इंग्लैंड फ़ाइनल के लिए तैयार
07 जुलाई, 2003
लतीफ़ ने माफ़ी माँगी
06 जुलाई, 2003
इंग्लैंड फ़ाइनल में
06 जुलाई, 2003
ज़िम्बाब्वे ने घुटने टेके
03 जुलाई, 2003
इंग्लैंड की दूसरी हार
इंटरनेट लिंक्स
भारतीय क्रिकेट
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
कुछ और पढ़िए
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
बहिष्कार का ख़तरा टला
कितनी तेज़ मुनाफ़ की गेंदें
दक्षिण अफ़्रीका की जीत
यह सज़ा नहीं है: धनराज
रोमांचक मुक़ाबले में पाक जीता







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK